छत्तीसगढ़जीपीएमदेश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहरहादसा

CG News बिलासपुर-कटनी रेल रूट पर बड़ा हादसा टला, कोयला लदी मालगाड़ी के 25 डिब्बे इंजन से अलग हुए

CGRailwayUpdate:- बिलासपुरकटनी रेल रूट पर वेंकटनगर और खैरझीटी स्टेशन के बीच कोयला लदी मालगाड़ी के 25 डिब्बे कपलिंग टूटने से इंजन से अलग हो गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लोको पायलट की सूझबूझ से तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी गई। रेलवे की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे में सभी डिब्बों को फिर से जोड़कर मालगाड़ी को रवाना किया। प्रारंभिक जांच में कपलिंग फेल होना कारण माना जा रहा है, जबकि विस्तृत जांच जारी है।

GPM जीपीएम। बिलासपुरकटनी रेल रूट पर कल शाम एक बड़ा रेल हादसा होते होते टल गया। वेंकटनगर और खैरझीटी रेलवे स्टेशन के बीच कोयले से भरी मालगाड़ी के 25 डिब्बे अचानक इंजन से टूटकर अलग हो गए। यह घटना खैरझीटी स्कूल के पास पोड़की टोला क्षेत्र में हुई। मालगाड़ी पेंड्रा रोड की तरफ से अनूपपुरकटनी की ओर जा रही थी। तभी अचानक तेज आवाज के साथ कपलिंग टूट गई और पीछे के पूरे 25 डिब्बे अलग हो गए। गनीमत रही कि लोको पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाई। झटका महसूस होते ही पायलट ने बिना देरी किए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इंजन को रोक दिया। समय पर ब्रेक लगने से एक बड़ा हादसा टल गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


रेलवे अधिकारी: “लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला है। यदि समय पर गाड़ी नहीं रुकती तो डिब्बे पटरी से उतर सकते थे या पीछे से रही ट्रेन से टकराव हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे का तकनीकी अमला और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और टूटे हुए कपलिंग की जांच शुरू की।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी 25 डिब्बों को सुरक्षित तरीके से दोबारा इंजन से जोड़ा गया। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर: “प्रथम दृष्टया कपलिंग फेल होने की बात सामने आई है। पूरे मामले की तकनीकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि लापरवाही हुई या तकनीकी खराबी थी।

रेलवे ने इस दौरान अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन कुछ देर के लिए रोका था। हालांकि डाउन लाइन से ट्रेनों की आवाजाही सामान्य रही। देर शाम तक ट्रैक को पूरी तरह क्लियर कर परिचालन सामान्य कर दिया गया।
फिलहाल रेलवे प्रशासन ने कपलिंग टूटने के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button