छत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहर

Bilaspur News:– नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट का बड़ा भंडाफोड़, दिल्ली आईटीसी टीम ने ग्राहक बनकर पकड़ा 5 लाख का माल

बिलासपुर-  दिल्ली आईटीसी की टीम ने ग्राहक बनकर बिलासपुर में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ ली। टीम ने व्यापार विहार इलाके में एक व्यापारी के पास से करीब 5 लाख रुपए की चार कार्टन सिगरेट बरामद की। यह कारोबारी शहर में छोटे-बड़े दुकानदारों को थोक में सिगरेट सप्लाई कर रहा था।

आईटीसी को पहले से सूचना मिली थी कि शहर में नकली सिगरेट की सप्लाई हो रही है। इसके बाद टीम बुधवार को बिलासपुर पहुंची। पहले उन्होंने पान ठेलों से सैंपल लिए और फिर ग्राहक बनकर सीधे सीधे महाराणा प्रताप चौक के नगर निगम कॉलोनी के पास थोक सप्लायर रोशन चंदानी की फर्म पर पहुंचे। वहीं से खरीदी गई सिगरेट की जांच ओरिजनल पैकेट और स्टिक से मिलाई गई, जिसमें माल नकली निकला। इसके बाद टीम जब्त माल के साथ थाने पहुंची और देर रात तक कार्रवाई चलती रही। मामले में कार्रवाई के संबंध में जब टीआई सुम्मत राम साहू को कॉल करने पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रोजाना 2 लाख का कारोबार:–

बताया जा रहा है कि नकली सिगरेट का यह कारोबार रोजाना 2 लाख रुपए से ज्यादा का है। वहीं असली और नकली की पहचान पैक की प्रिंटिंग, होलोग्राम, कोड, स्टिक की बनावट और स्वाद से की जाती है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button