IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बरराज्य एवं शहररायपुरसुरक्षा

CG IAS News:– लिफ्ट में फंसी छत्तीसगढ़ की सीनियर महिला आईएएस, अधिकारियों में मचा हड़कंप

CG IAS News:– रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सीनियर आईएएस ऋचा शर्मा 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं। इमरजेंसी सिस्टम फेल और वेंटिलेशन की कमी ने स्थिति को गंभीर बना दिया। घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।

Raipur रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित एक प्रतिष्ठित कॉमर्शियल भवन में सोमवार सुबह सुरक्षा व्यवस्थाओं की बड़ी पोल उस वक्त खुल गई, जब छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गईं। करीब 20 मिनट तक बिना रोशनी और पर्याप्त वेंटिलेशन के बंद लिफ्ट में फंसी रहने से उन्हें घबराहट और बेचैनी का सामना करना पड़ा। घटना ने प्रशासनिक महकमे में तत्काल हलचल पैदा कर दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

1994 बैच की आईएएस अधिकारी ऋचा शर्मा वर्तमान में वन विभाग में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। जानकारी के अनुसार, वे सुबह लगभग 6:30 बजे ट्राइटन होटल के सामने स्थितकरेंसी टावरमें बने जिम के लिए पहुंची थीं। जिम फ्लोर तक जाने के लिए जैसे ही उन्होंने लिफ्ट का उपयोग किया, वह बीच रास्ते में ही तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई।

अलार्म, हेल्पलाइनइमरजेंसी सिस्टम पूरी तरह नाकाम

सबसे गंभीर पहलू यह रहा कि लिफ्ट के भीतर इमरजेंसी अलार्म और हेल्पलाइन सिस्टम सक्रिय नहीं थे। साथ ही, लाइटिंग और वेंटिलेशन की व्यवस्था भी नाकाफी रही, जिससे अंदर फंसी अधिकारी को घुटन महसूस होने लगी। यह स्थिति किसी भी बड़े हादसे की आशंका को बढ़ाने वाली थी।

  Bilaspur news:– ट्रेन में गांजा बेचकर डेढ़ करोड़ की बनाई संपत्ति को पुलिस ने किया जब्त ,जीआरपी थाने में पदस्थ आरक्षकों के खिलाफ मुंबई के सफेमा कोर्ट में अभियोग पत्र पेश किया गया है

ऊर्जा सचिव तक पहुंची सूचना, बिजली सप्लाई पर भी उठे सवाल

घटना के दौरान ऋचा शर्मा ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने ऊर्जा विभाग के चेयरमैन और सचिव रोहित यादव से सीधे बात कर भवन की बिजली आपूर्ति, बैकअप और सोलर सिस्टम की स्थिति की जानकारी ली। इससे यह संकेत मिलता है कि मामला केवल तकनीकी खराबी तक सीमित नहीं, बल्कि व्यापक सिस्टम फेल्योर की ओर भी इशारा करता है।

रेस्क्यू में लगे 20 मिनट, बाहर आने के बाद सामान्य हुई स्थिति

सूचना मिलते ही प्रशासनिक और तकनीकी अमला मौके पर सक्रिय हुआ। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और ऋचा शर्मा को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, इस दौरान घुटन और घबराहट के कारण उनकी तबीयत प्रभावित हुई, लेकिन बाहर आने के कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो गई।

अब सवाल—VIP जोन में भी सुरक्षा का यह हाल?

घटना ने राजधानी के वीआईपी इलाके में स्थित कॉमर्शियल इमारतों की सुरक्षा और मेंटेनेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, ऋचा शर्मा ने मौके पर ही लिफ्ट के इमरजेंसी सिस्टम और आपातकालीन सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर असंतोष जताया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button