कोरबाछत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहर

CG News:- सरकारी गेस्ट हाउस बना ‘रंगीन अड्डा’? अफसरों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल, बोतलें और धुआं देख भड़के मंत्री

CG News:- सरकारी गेस्ट हाउस में जो हुआ, वह अबसरकारी बैठकनहीं रहाबताया जा रहा है कि वहां अफसरों कीअनौपचारिक महफिलजम गई, जिसमें बीयर और शराब की बोतलें भी मेज पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही थीं। सिगरेट का धुआं इतनानियमितथा कि शिकायत करने वालों को ही असहज होना पड़ा।
दिलचस्प यह रहा कि VIP दौरे की मौजूदगी में ही यह सबगोपनीय से वायरलहो गया। कार्यकर्ताओं ने देखा, बताया, और फिर सिस्टम ने वही किया जो वह अक्सर करता हैजांच का आदेश जारी कर दिया।
मंत्री ने फोन किया, एमडी ने जांच का भरोसा दिया और मामला एक बार फिर उसी परिचित रास्ते पर चल पड़ाजहां कार्रवाई से पहलेप्रक्रियालंबी हो जाती है।

Korba कोरबा (छत्तीसगढ़) जिले के सरकारी गेस्ट हाउस में अफसरों की कथित शराब पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने प्रशासनिक व्यवस्था और अनुशासन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार DSPM प्लांट (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन) के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार सहित करीब पांच अधिकारियों पर गेस्ट हाउस में शराब सेवन करने के आरोप लगे हैं। मौके से बीयर और शराब की बोतलें मिलने की भी बात सामने रही है।

VIP दौरे के दौरान सामने आया मामला

  विवाद के बाद मितानिनों ने कर दी बाबू की धुनाई...

बताया जा रहा है कि शनिवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के कोरबा दौरे के दौरान यह घटनाक्रम सामने आया। इस दौरान उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी भी मौजूद थे।

इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने गेस्ट हाउस के एक कमरे से तेज आवाज और सिगरेट के धुएं की शिकायत की, जिसके बाद मामला उजागर हुआ।

मंत्री ने तुरंत जताई नाराजगी

सूचना मिलते ही उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित कंपनी के एमडी एसके कटियार से फोन पर बात की और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश के बाद एमडी ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और दोषियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही है।

इंचार्ज अधिकारी पर भी सवाल

मामले को और गंभीर बनाने वाली बात यह भी सामने आई है कि जिन अधिकारियों पर आरोप लग रहे हैं, गोवर्धन सिदार स्वयं उसी गेस्ट हाउस के इंचार्ज भी बताए जा रहे हैं। इससे प्रशासनिक जवाबदेही पर भी सवाल उठने लगे हैं।

जांच जारी

पूरा मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर सरकारी परिसरों में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button