CGMurder News :-सनसनीखेज हत्याकांड: आरक्षक के घर में घुसकर महिला और 9 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या, दो बेटियां घायल
CGMurder News :-सनसनीखेज हत्याकांड: आरक्षक के घर में घुसकर महिला और 9 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या, दो बेटियां घायल

CGMurder News :-सनसनीखेज हत्याकांड: आरक्षक के घर में घुसकर महिला और 9 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या, दो बेटियां घायल
CG Murder News:- STF कॉलोनी में एक महिला ने आरक्षक के घर में घुसकर उसकी पत्नी और 9 वर्षीय बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले में दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हुईं, जबकि एक बेटी ने बाथरूम में छिपकर जान बचाई। आरोपी महिला पहले भी घर आ चुकी थी और कथित संबंध का एंगल सामने आ रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Durg दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र स्थित STF कॉलोनी में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक महिला ने घर में घुसकर आरक्षक की पत्नी और उसके 9 वर्षीय बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। हमले में दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हुईं, जबकि एक बेटी ने बाथरूम में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
सुबह 6:30 से 8 बजे के बीच हुआ खूनी खेल
जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम रीना यादव है। उनके पति ललितेश यादव STF में आरक्षक हैं और वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं। वे 15 दिन की छुट्टी पर दुर्ग आए हुए थे।
शनिवार सुबह करीब 8 बजे वे रेलवे स्टेशन रिजर्वेशन कराने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब 6:30 बजे आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज (25) सामान लेकर उनके घर पहुंची और कुछ ही देर में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।
करीब डेढ़ से दो घंटे के भीतर पूरी घटना घटित हो गई।
दरिंदगी की इंतहा: महिला पर 18, मासूम पर 14 वार
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने रीना यादव पर करीब 18 बार चाकू से वार किए, जबकि सो रहे 9 वर्षीय बेटे आदित्य यादव पर 14 बार हमला किया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मां की आखिरी कोशिश, बेटियों ने ऐसे बचाई जान
हमले के दौरान मां ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी महिला का पैर पकड़ लिया और अपनी बेटियों को भागने के लिए कहा।
बड़ी बेटी तानिया (11) किसी तरह घर से निकलकर पड़ोसियों तक पहुंची और मदद की गुहार लगाई
दूसरी बेटी नैना (12) बाथरूम में छिप गई और खुद को सुरक्षित रखा
सूचना मिलते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे, आरोपी महिला को पकड़ लिया और उसके हाथ से चाकू छीनकर पुलिस को सूचना दी।
पहले भी घर पहुंच चुकी थी आरोपी, रिश्ते की चर्चाप्रा
रंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला एक दिन पहले भी आरक्षक के घर पहुंची थी। उस समय ललितेश यादव ने उसे समझाकर वापस भेज दिया था।
पड़ोसियों के बीच चर्चा है कि आरक्षक और आरोपी महिला के बीच फेसबुक के माध्यम से संपर्क हुआ था और दोनों के बीच कथित रूप से शादी या संबंध होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आरक्षक ने ही महिला को दुर्ग में किराए का मकान दिलवाया था।
आरोपी महिला जांजगीर की रहने वाली बताई जा रही है और दुर्ग में ही रह रही थी।
आरोपी हिरासत में, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
सीएसपी भिलाई सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना में महिला और बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई है। दो बेटियां घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।
पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और मामले के सभी पहलुओं—खासकर रिश्ते और विवाद के एंगल—की गहन जांच की जा रही है।

Live Cricket Info



