अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG Crime News: “उड़ता पंजाब” का कनेक्शन अब छत्तीसगढ़ तक…हेरोईन सप्लाई करने पहुंचे पंजाब के तस्कर गिरफ्तार,दूसरे जिले के खरीदार भी दबोचे गए

CG Crime News: छत्तीसगढ़ में अब सूखे नशे का जाल तेजी से फैलता नजर आ रहा है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि पंजाब के तस्करों ने अब छत्तीसगढ़ के शहरी और ग्रामीण इलाकों को नया बाजार बना लिया है। बिलासपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर पंजाब के दो हेरोईन तस्करों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 98 ग्राम हेरोईन, कार, स्कूटी, मोबाइल और नगदी जब्त की गई है।

बिलासपुर।उड़ता पंजाबकी कहानी अब छत्तीसगढ़ तक पहुंचती दिख रही है। जिन नशे के नेटवर्क की जड़ें पंजाब में मानी जाती थीं, अब वही गिरोह छत्तीसगढ़ के शहरों और गांवों में पैर पसारते नजर रहे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जहां पंजाब से हेरोईन लेकर पहुंचे तस्कर मुंगेली के युवकों को सप्लाई देने की तैयारी में थे।

पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि बाहरी राज्यों से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हेरोईन सप्लाई की जा रही है। ऊंचे दामों पर नशीले पदार्थ बेचने वाले गिरोह सक्रिय हैं और युवाओं को तेजी से अपने जाल में फंसा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और संदिग्ध बाहरी लोगों पर निगरानी बढ़ा दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

12 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि तोरवा थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक अल्टो कार क्रमांक CG 22 AB 5247 में कुछ संदिग्ध युवक हेरोईन लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही निरीक्षक नीलेश पांडेय और तोरवा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार की तलाशी शुरू की।

कार में पांच युवक मौजूद थे। पूछताछ के दौरान सभी गोलमोल जवाब देने लगे। पुलिस ने जब कार में रखे बैग की तलाशी ली, तो उसके अंदर बोतल में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ हेरोईन मिला। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जितेंद्र सिंह रंधावा और जगदीप सिंह निवासी अमृतसर, पंजाब बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि वे बिलासपुर में हेरोईन बेचने आए थे।

मुंगेली के खरीदार भी निकले नेटवर्क का हिस्सा

पूछताछ में तस्करों ने खुलासा किया कि हेरोईन की डील मुंगेली जिले के रहने वाले शेख अल्ताफ उर्फ लल्ला, अमित कुमार डाहिरे और अवि पाठक से तय हुई थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों खरीदारों को भी गिरफ्तार कर लिया।

  Janjgir Murder News:– दंपत्ति के अंधे कत्ल का खुलासा,वीडियोग्राफर ने पहचान छुपाने मुखौड़े और नकली बाल लगा चोरी की नीयत से करवाई वारदात, वीडियोग्राफर, दो सगे भाई और बाप गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 97.63 ग्राम हेरोईन, घटना में प्रयुक्त अल्टो कार, एक स्कूटी, पांच एंड्रॉयड मोबाइल और नशीले पदार्थ की बिक्री रकम 57 हजार 800 रुपये जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 5 लाख 38 हजार रुपये बताई जा रही है।सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 22बी और 29 के तहत कार्रवाई की गई है।

SSP रजनेश सिंह का बड़ा अलर्ट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में बढ़ते नशे के कारोबार को गंभीर खतरा बताते हुए सरहदी इलाकों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी

  • जितेंद्र सिंह रंधावा, निवासी अमृतसर, पंजाब
  • जगदीप सिंह, निवासी अमृतसर, पंजाब
  • शेख अल्ताफ उर्फ लल्ला, निवासी मुंगेली
  • अमित कुमार डाहिरे, निवासी मुंगेली
  • अवि पाठक, निवासी मुंगेली

जब्त सामग्री

  • 97.63 ग्राम हेरोईन
  • अल्टो कार
  • स्कूटी
  • 5 एंड्रॉयड मोबाइल
  • 57,800 रुपये नगद
  • कुल कीमत लगभग 5.38 लाख रुपये

  • SSP
    रजनेश सिंह का सख्त संदेश
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि बिलासपुर को नशे का अड्डा बनाने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बाहरी राज्यों से आकर युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाले तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर है।
    एसएसपी ने कहा कि जिले के सरहदी इलाकों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और संदिग्ध गतिविधियों वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी बढ़ाई गई है। नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क को तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा
    जो लोग छत्तीसगढ़ के युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने की कोशिश करेंगे, उनके लिए बिलासपुर में कोई जगह नहीं है। पुलिस ऐसे तस्करों को ढूंढकर सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button