छत्तीसगढ़राज्य एवं शहरहादसा

CG NEWS दर्दनाक सड़क हादसा: एडिशनल एसपी के चाचा की मौके पर मौत, बस-बाइक की जोरदार टक्कर

तखतपुर-  नगर के बेलसरी मुख्य मार्ग के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एडिशनल एसपी के चाचा की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार सवारी बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में 42 वर्षीय बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लीदरी निवासी बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा किसी निजी कार्य से तखतपुर आ रहे थे। इसी दौरान बेलसरी मुख्य मार्ग के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार सवारी बस ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद भयावह था। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराने के लिए सड़क को क्लियर कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button