ब्रेकिंग न्यूज़

मीडिया कर्मियों के वाहनों को पेट्रोल, डीजल उपलब्ध कराया जाए – बिलासपुर प्रेस क्लब ने एसडीएम को अध्यक्ष मिश्रा के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन 

मीडिया कर्मियों के वाहनों को पेट्रोल, डीजल उपलब्ध कराया जाए - बिलासपुर प्रेस क्लब ने एसडीएम को अध्यक्ष मिश्रा के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन 

मीडिया कर्मियों के वाहनों को पेट्रोल, डीजल उपलब्ध कराया जाए – बिलासपुर प्रेस क्लब ने एसडीएम को अध्यक्ष मिश्रा के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन 

बिलासपुर । शहर के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल , डीजल के लिए लंबी कतारें लग रहीं । इससे सबसे अधिक पत्रकारों को समाचार संकलन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा रहा है । 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजित मिश्रा , उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी , सहसचिव हरिकिशन गंगवानी,कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव , पूर्व अध्यक्ष वैद्य तिलकराज सलूजा,वीरेंद्र गहवई , वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा , दिलीप अग्रवाल ,जफर आगा आदि पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को एसडीएम मनीष साहू को ज्ञापन सौंपा गया । इसमे वर्तमान में ईरान और इजरायल के मध्य चल रहे युद्ध के परिणामस्वरूप एक गंभीर वैश्विक ऊर्जा संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस संकट और भविष्य में ईंधन की कमी की आशंकाओं के चलते शहर के सभी पेट्रोल पंर्पा पर आम जनता की भारी भीड़ उमड़ रही है और लंबी कतारें लग रही हैं।

पत्रकारों को असुविधाइ – स विषम परिस्थिति में, समाज तक सही और त्वरित जानकारी पहुँचाने वाले पत्रकारों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। समाचार संकलन और ग्राउंड कवरेज के लिए पत्रकारों का शहर के विभिन्न हिस्सों में तत्काल पहुँचना अत्यंत आवश्यक होता है। परंतु, पेट्रोल पंर्पो पर लगी भारी भीड़ के कारण पत्रकारों को ईधन प्राप्त करने में घंटों का समय लग रहा है। इस कारण से आवश्यक और महत्वपूर्ण समाचारों का कवरेज बुरी तरह प्रभाचित हो रहा है और मीडिया कर्मियों को अपना कर्तव्य निभाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं।

  Janjgir-Champa Breaking: तेज रफ्तार हाइवा ने तोड़ा बिजली खंभा, ग्रामीणों का चक्काजाम, एक घंटे बाद यातायात बहाल

विदित हो कि पत्रकारिता एक आवश्यक सेवा है, विशेषकर ऐसे संकट के समय में जब जनता को सही और प्रामाणिक सूचनाओं की सबसे अधिक आवश्यकता होती है।

विशेष व्यवस्था हो प्रेस और मीडिया की कार्यप्रणाली की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, शहर के कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर पत्रकारों के लिए एक अलग लाइन की व्यवस्था करने या प्रेस कार्ड के आधार पर उन्हें प्राथमिकता से अविलंब पेट्रोल/डीजल उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों और पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया जाए ।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button