छत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहररायपुर

CG News: इंतजार खत्म… अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश

Raipur रायपुर। लंबे इंतजार और कानूनी हलचल के बीच आखिरकार छत्तीसगढ़ को नया पूर्णकालिक डीजीपी मिल गया है। राज्य शासन ने आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को प्रदेश का स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त कर दिया है। वे पूर्व डीजीपी अशोक जुनेजा के बाद अब प्रदेश पुलिस की कमान संभालेंगे।

दरअसल, पिछले कुछ समय से छत्तीसगढ़ में पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज थी। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां शीर्ष अदालत ने इस संबंध में यूपीएससी से जवाब मांगा था। इसके बाद संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भी राज्य सरकार को नोटिस जारी कर पूछा था कि नियमित डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया आखिर कहां तक पहुंची है। इसी बीच सरकार ने तेजी दिखाते हुए अरुण देव गौतम के नाम पर मुहर लगा दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ कैडर के बेहद अनुभवी अधिकारियों में माने जाते हैं। प्रशासनिक पकड़, शांत कार्यशैली और लंबा अनुभव उनकी पहचान रहा है। वे राज्य में सबसे लंबे समय तक गृह सचिव की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारियों में भी शामिल रहे हैं। शासन और पुलिस प्रशासन दोनों में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

  Bilaspur Highcourt News:–निचली अदालत के आदेश पर थानेदार पर नहीं किया एफआईआर, हाईकोर्ट ने एसपी से मांगा शपथ पत्र, तब दर्ज हो सकी एफआईआर

प्रभारी डीजीपी के तौर पर जिम्मेदारी संभालने के बाद अब उन्हें स्थायी तौर पर प्रदेश पुलिस का मुखिया बना दिया गया है। ऐसे समय में जब प्रदेश में कानूनव्यवस्था, साइबर अपराध और नक्सल चुनौती जैसे मुद्दे लगातार सामने हैं, तब उनकी नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है।

अरुण देव गौतम को सेवा के दौरान कई बड़े सम्मान भी मिल चुके हैं। वर्ष 2002 में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत कोसोवो में उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें यूनाइटेड नेशंस मेडल से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा 2010 में भारतीय पुलिस पदक और 2018 में राष्ट्रपति पुलिस पदक भी उन्हें मिल चुका है।

सरकार के इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में अब नए प्रशासनिक बदलावों और रणनीतिक फैसलों की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button