Bilaspur Crime News:– ओडिशा का गिरोह कर रहा था शहर में चेन स्नेचिंग, शहर के सहयोगी समेत आधा दर्जन गिरफ्तार

Bilaspur Crime News:– ओड़िसा से शहर आकर चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शहर का स्थानीय सहयोगी भी शामिल है। गिरोह ने उड़ीसा में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। वही गिरोह के फरार तीन सदस्यों की तलाश पुलिस कर रही है।
Bilaspur बिलासपुर। शहर में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का एसीसीयू की टीम ने पर्दाफाश करते हुए छह आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित में ओडिशा के पांच और बिलासपुर का एक स्थानीय सहयोगी शामिल है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी भी जब्त की है। मामले में संगठित अपराध और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़ी धाराएं जोड़कर कार्रवाई की गई है।
एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि शिवधाम कालोनी में रहने वाली संजू कुमारी ने शिकायत करते हुए कहा कि 15 जून की सुबह करीब चार बजे घर के बाहर साफ-सफाई के दौरान स्कूटी सवार तीन युवकों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें बिना नंबर की नीली स्कूटी में घूम रहे संदिग्ध दिखाई दिए। इसी बीच थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में भी महिला से मारपीट कर चेन लूटने की घटना सामने आई। दोनों घटनाओं के फुटेज और आरोपित की गतिविधियों का मिलान करने पर पुलिस को एक ही गिरोह के सक्रिय होने का संदेह हुआ। तकनीकी जांच और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सिरगिट्टी के गणेश नगर में दबिश देकर नवीन साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने ओडिशा से बदमाशों को बुलाकर लूट की घटना को अंजाम देना बताया। आरोपित ओडिशा के बदमाशों को शहर में बुलवाकर अपने घर में ठहराता था। उनके लिए दिन के समय काम की व्यवस्था भी करता था। इसके बाद सभी मिलकर शहर में चेन स्नेचिंग और लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने तोरवा और सिरगिट्टी क्षेत्र की तीन महिलाओं को निशाना बनाने की बात स्वीकार की है। जांच में पता चला है कि गिरोह अलग-अलग राज्यों में जाकर स्थानीय सहयोगियों की मदद से महिलाओं को निशाना बनाता था। सभी आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
सीसीटीवी फुटेज से खुला लुटेरों का राज:–
चेन स्नेचिंग की लगातार घटनाओं के बाद एसीसीयू की टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटाए गए। जांच के दौरान बिना नंबर की स्कूटी में घूम रहे संदिग्धों की गतिविधियां सामने आईं। इसी बीच थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में महिला से मारपीट कर चेन लूटने की दूसरी घटना सामने आने के बाद दोनों मामलों को जोड़कर जांच आगे बढ़ाई गई। पुलिस ने फुटेज, आरोपित के हुलिये और आने-जाने के रास्तों का तकनीकी विश्लेषण किया। इसके साथ ही मुखबिरों को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान सिरगिट्टी के गणेश नगर निवासी नवीन साहू का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया।
ओडिशा से आते थे आरोपी, यहां दोस्त करता था मदद:–
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपित अंतर्राज्यीय गिरोह के रूप में काम कर रहे थे। गिरोह के सदस्य ओडिशा से बिलासपुर आते थे और यहां स्थानीय सहयोगी के माध्यम से रुकने और अपराधिक गतिविधियाें की व्यवस्था करते थे। आरोपित पहले शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमकर महिलाओं की रेकी करते थे। सुबह के समय घर के बाहर रहने वाली या अकेले निकलने वाली महिलाओं को आसान निशाना बनाते थे। वारदात को अंजाम देने के लिए बिना नंबर की स्कूटी का इस्तेमाल किया जाता था ताकि पहचान न हो सके। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने तोरवा और सिरगिट्टी क्षेत्र की तीन घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
इनकी हुई गिरफ्तारी:–
शिव सिंह (28), निवासी बसंती कालोनी, थाना उदित नगर, राउरकेला, जिला सुंदरगढ़ ओडिशा
शक्ति प्रसाद (20), निवासी एसटीआइ चौक के पास, गंगाधर नगर, थाना रघुनाथपाली, जिला सुंदरगढ़ ओडिशा
नवीन साहू (32), निवासी गणेश नगर, ज्योति मेडिकल स्टोर के पास, थाना सिरगिट्टी
प्रमोद सिंह (30), निवासी रायभोगा, थाना रायभोगा, जिला सुंदरगढ़ ओडिशा
अतुल मुंडा (18), निवासी सिगमेड़ा, थाना उदितपुर ओडिशा
बसंता खड़िया (20), निवासी ग्राम बोड़पोड़ा, जिला संबलपुर ओडिशा
पुलिस की अपील:–
बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि आपके क्षेत्र, मोहल्ले अथवा आसपास बाहर से आकर निवास करने वाले व्यक्तियों की जानकारी निकटतम थाना अथवा पुलिस को अवश्य प्रदान करें। समय पर सूचना उपलब्ध होने से संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकती है। इस प्रकार की आपराधिक घटनाओं को होने से रोक जा सके। इसके अलावा दूसरे राज्यों व जिलों से आकर किराए के मकान में रहने वालों की जानकारी संबंधित पुलिस थानों में जरुर दें।
Live Cricket Info

