CG News: मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट, बाइक सवार फरार बढ़ती स्नैचिंग की घटनाओं के बीच भाजपा नेता बने निशाना

CG News:- सुबह की सैर पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्षDharamlal कौशिक को शायद अंदाजा भी नहीं था कि कुछ सेकेंड में बदमाश उनका मोबाइल छीनकर फरार हो जाएगा। बाइक सवार झपटमार ने ऐसी फुर्ती दिखाई कि देखते ही देखते मोबाइल गायब हो गया। घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड में है, लेकिन सवाल वही—आखिर शहर में बढ़ती मोबाइल लूट की घटनाओं पर लगाम कब लगेगी?
Raipur News : रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान राजधानी रायपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता धरमलाल कौशिक लूट की घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, धरमलाल कौशिक सुबह करीब सवा 8 बजे घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक पर आए एक युवक ने उनका मोबाइल झपट लिया और मौके से भाग निकला। घटना के समय कौशिक अकेले थे।
घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
गौरतलब है कि रायपुर में लगातार मोबाइल लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। दो दिन पहले ही पंडरी इलाके में एक युवक पर ब्लेड से हमला कर उसका मोबाइल लूट लिया गया था। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं से शहरवासियों में डर का माहौल है।
Live Cricket Info



