आयोजनगौरेला पेण्ड्राजीपीएमराज्य एवं शहर

CG News: सावन में उमड़ी आस्था,भक्ति,सेवा का संगम,हर हर महादेव जयकारे के साथ मंदिर में परंपरागत रूप से संपन्न विशाल भंडारा।

GPM – सावन माह की पवित्रता और भगवान ज्वालेश्वर महादेव की भक्ति से सराबोर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के सीमा पर स्थित प्रसिद्ध ज्वालेश्वर महादेव मंदिर में इस वर्ष भी परंपरागत रूप से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सोमवार 17 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
पेंड्रा नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भक्तजन और धर्मप्रेमी नागरिक यहां पहुंचे। भक्तों ने सर्वप्रथम भगवान ज्वालेश्वर महादेव के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
सुबह से लेकर दोपहर तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही निरंतर बनी रही। पूरे परिसर में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
भंडारे की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आयोजनकर्ताओं और सहयोगियों ने पूरी तत्परता दिखाई। प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। सेवा कार्य में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरी श्रद्धा के साथ भक्तों को प्रसाद परोसा।
इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता रही सभी वर्गों की सहभागिता। इसने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती दी, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया।

बाइट – राकेश जालान, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पेंड्रा:
“जलेश्वर महादेव मंदिर हमारे पेंड्रा क्षेत्र के लोगों की आस्था और श्रद्धा का सबसे बड़ा केंद्र है। सावन के पवित्र माह में भगवान महादेव की कृपा से हर वर्ष यहां भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह भंडारा केवल प्रसाद वितरण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह सेवा, समर्पण और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। मेरी कामना है कि भगवान जलेश्वर महादेव की कृपा सभी नगरवासियों और क्षेत्रवासियों पर बनी रहे और हमारे क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए। ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सभी की सहभागिता हमारे समाज को और अधिक मजबूत बनाती है। मैं सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं सभी से अपील करता हूं कि जलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करें और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  हाथ जोड़ते ही डगमगाई कुर्सी

इस विशाल भंडारे को सफल और व्यवस्थित बनाने में राकेश चतुर्वेदी, शरद गुप्ता, मनीष श्रीवास सहित उनके समस्त मित्रगण और सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलजुलकर इस आयोजन को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

भंडारे में शामिल हुए श्रद्धालुओं ने आयोजन की व्यवस्था, स्वच्छता और सेवा भाव की खुलकर सराहना की और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों ने एक साथ भगवान जलेश्वर महादेव से प्रार्थना की कि नगर और क्षेत्र में सुख-समृद्धि बनी रहे और सभी का जीवन मंगलमय हो।
सावन के इस पवित्र अवसर पर जलेश्वर धाम में आस्था और सेवा का जो संगम देखने को मिला, वह वाकई प्रेरणादायक है। आयोजन समिति ने एक बार फिर साबित किया कि धर्म के साथ समाज सेवा भी उतनी ही जरूरी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button