देश - विदेशछत्तीसगढ़जरूरी खबर

आदिवासी क्षेत्र के छात्रों के हक की लड़ाई, सुशासन शिविर में गूंजेगा विरोध— शुक्ला

आदिवासी क्षेत्र के छात्रों के हक की लड़ाई, सुशासन शिविर में गूंजेगा विरोध— शुक्ला

आदिवासी क्षेत्र के छात्रों के हक की लड़ाई, सुशासन शिविर में गूंजेगा विरोध— शुक्ला

बिलासपुर कोटा विधानसभा क्षेत्र के बेलगहना में महाविद्यालय प्रारंभ नहीं होने को लेकर अब जनआंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। कोटा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद बेलगहना में कॉलेज शुरू नहीं किया गया, जिससे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि विगत वर्ष मुख्यमंत्री के खोँगसरा प्रवास के दौरान बेलगहना में महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक उस पर कोई ठोस पहल नहीं हुई। शुक्ला ने आरोप लगाया कि जब मुख्यमंत्री की घोषणाओं को ही अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, तब आम ग्रामीणों और छात्रों के आवेदनों की स्थिति सहज ही समझी जा सकती है।

पूर्व जनपद अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की “सांय-सांय सरकार” गहरी कुम्भकरणीय नींद में सोई हुई है और इस नींद से जगाने के लिए 21 मई को आयोजित जिला स्तरीय सुशासन शिविर के सामने ढोल, ताशा और नगाड़ा बजाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन केवल कॉलेज की मांग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि क्षेत्र की कई वर्षों पुरानी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

  कबाड़ बेचने वाले ग़रीब को अवैध शराब के झूठे मुक़दमे में फँसाने का आरोप, ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत, थानेदार पर कार्रवाई की माँग

शुक्ला ने बताया कि बेलगहना क्षेत्र में सहकारी बैंक शाखा खोलने की मांग लंबे समय से लंबित है। इसके अलावा कोटा विधानसभा क्षेत्र की अरपा नदी में बड़ी मशीनों के जरिए हो रहे अवैध रेत उत्खनन, सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग से जुड़े लंबित कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग की समस्याएं तथा अतिवृष्टि प्रभावित किसानों के मुआवजे का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्र की जनता, छात्रों और ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आदिवासी क्षेत्र के बच्चों के भविष्य और ग्रामीण हितों को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button