छत्तीसगढ़जरूरी खबरजांजगीर-चांपादेश - विदेशराज्य एवं शहरलापरवाही

CG News:– जिला मुख्यालय के सबसे बड़े जिला अस्पताल में लापरवाही का आलम, पोस्टमार्टम नहीं होने से मृतक के परिजनों ने मचाया हंगामा..VIDEO…

CG News:– जिला अस्पताल या अव्यवस्थाओं का अड्डा?” जिला अस्पताल से सामने आई तस्वीर ने एक बार फिर सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कर दी। आत्महत्या करने वाले युवक का शव घंटों पोस्टमार्टम रूम के बाहर पड़ा रहा, क्योंकि अस्पताल में स्वीपर ही मौजूद नहीं था। परिजन इंतजार करते रहे, गुस्सा बढ़ता गया और आखिरकार अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया।

ढाई दशक पुराने जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की हालत ये है कि पोस्टमार्टम जैसी बुनियादी प्रक्रिया भीबाहर से कर्मचारी आनेपर निर्भर है। करोड़ों के स्वास्थ्य बजट, डीएमएफ फंड और बड़ेबड़े दावों के बीच जमीनी हकीकत ने फिर सवाल खड़े कर दिए हैंआखिर जिम्मेदार कौन?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Janjgir जांजगीर चांपा यूं तो जांजगीरचांपा जिला नया बना जिला नहीं है और ना ही बीच जंगलों से घिरा जिला है। संभाग मुख्यालय बिलासपुर से मात्र 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जांजगीरचांपा जिले को बने हुए ढाई दशक से भी अधिक समय बीत चुका है। बावजूद इसके यहां स्वास्थ्य सेवाओं की लचर स्थिति है। जिला बनने के बाद यहां कई कलेक्टर, कई सीएमएचओ,कई सिविल सर्जन पदस्थ हुए,यहां से चुनाव जीत कर कई नेताओं ने राज्य की राजनीति में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए अपना दबदबा भी बनाया है,पर जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोतरी में इसका कोई खासा फर्क पड़ता नहीं दिखता। और ना ही डीएमएफ के मद से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए की जा रही भर्ती और खर्च का कोई विशेष लाभ होता दिख रहा है।

  सीईओ ने ग्राम पंचायत तुलसी नेवरा में पंचायत भवन का किया निरीक्षण

ऐसा ही एक मामला आज जांजगीर जिले के सबसे बड़े सरकारी जिला अस्पताल से देखने को मिला है। यहां आत्महत्या के बाद एक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था,पर स्वीपर नहीं होने से युवक का घंटों पीएम नहीं हो सका। जिसके चलते मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। काफी समय तक यहां परिजन हंगामा करते रहे।

VIDEO

दरअसल जिला अस्पताल में स्वीपर पदस्थ नहीं है। जिस वजह से यहां पीएम के लिए बाहर से स्वीपर बुलाया जाता है। पर बाहर से जब तक के स्वीपर नहीं जाता तब तक यहां पीएम नहीं हो पाता। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बिरगहनी गाँव में एक युवक ने घर में फांसी लगा ली थी। जिसे पीएम के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया था। पर यहां स्वीपर नहीं होने से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। जिससे नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों के हंगामा के बाद काफी समय के बाद पोस्टमार्टम शुरू किया गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button