देश - विदेशअच्छी ख़बरछत्तीसगढ़

बेलगहना के अभय-सुमित ने बढ़ाया गांव का गौरव भारतीय सेना में चयन की खबर मिलते ही आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न

बेलगहना के अभय-सुमित ने बढ़ाया गांव का गौरव भारतीय सेना मे चयन की खबर मिलते ही आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न

बेलगहना के अभय-सुमित ने बढ़ाया गांव का गौरव भारतीय सेना में चयन की खबर मिलते ही आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न

बिलासपुर / बेलगहना। बेलगहना ग्राम के लिए गर्व और खुशी का बड़ा अवसर उस समय आया, जब गांव के दो होनहार युवाओं अभय और सुमित का चयन भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में हुआ। जैसे ही उनके चयन की सूचना गांव पहुंची, पूरे बेलगहना में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार, मित्रों और ग्रामीणों ने इस उपलब्धि को गांव के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए जोरदार स्वागत किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

चयन की खबर मिलते ही गांव का माहौल उत्सव में बदल गया। युवाओं ने रंग-गुलाल उड़ाकर, पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। गांव की गलियां बधाइयों और उत्साह से गूंज उठीं। हर कोई दोनों युवाओं की मेहनत और सफलता की सराहना करता नजर आया।

इस अवसर पर अभय और सुमित के मित्र जय गुप्ता अपने साथियों वाशु, जतिन, शुभम, जैद, संगीत, गौरव, अभिनय, क्रिश, विनीत, शाहिद, अंकित और रविंद्र के साथ उनके घर पहुंचे। सभी ने फूल-माला पहनाकर दोनों का भव्य स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। दोस्तों ने कहा कि यह सफलता केवल अभय और सुमित की नहीं, बल्कि पूरे बेलगहना गांव की उपलब्धि है।

  18 शराब दुकानों के कलेक्शन की रकम 70 लाख रुपए की लूट, सुरक्षाकर्मी गनमैन को मारी गोली, आईजी मौके पर,

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवाओं ने कठिन मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन हुआ है। गांव के बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

बेलगहना में इस सफलता को लेकर लगातार खुशी का माहौल बना हुआ है। गांववासी गर्व के साथ अभय और सुमित को शुभकामनाएं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनेगी और क्षेत्र के अन्य युवा भी सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button