अपराधछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराज्य एवं शहर

Janjgir Champa News :- रेत माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 200 ट्रैक्टर रेत नदी में डलवाई गई, 10 वाहन जब्त, मचा हड़कंप

Janjgir Champa :जांजगीर चांपा । जिले में अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन और खनिज विभाग ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। यह पूरी कार्रवाई 23 से 25 मई 2026 के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में की गई, जिसमें कुल 10 वाहन जप्त किए गए और लगभग 200 ट्रैक्टर रेत को वापस नदी में डलवाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर खनिज अमले ने जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए यह सख्त कदम उठाया।

ग्राम आमोदी में 200 ट्रैक्टर रेत नदी में डलवाई गई

जिला खनिज अधिकारी हिलेंद्र स्वर्णपाल के नेतृत्व में 24 और 25 मई 2026 को ग्राम आमोदी (खपरीडीह) क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। यहां नदी किनारे बड़े पैमाने पर अवैध रूप से रेत का भंडारण किया गया था।

कार्रवाई के दौरान लगभग 200 ट्रैक्टर रेत को जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से वापस नदी में डलवाया गया। बताया गया कि इस अवैध भंडारण की शिकायतें लगातार प्रशासन को मिल रही थीं।

 

23 मई को 7 वाहन जप्त

इसके पहले 23 मई 2026 को खनिज अमला जांजगीर द्वारा बिर्रा, केवा (नवापारा) और हाथनेवरा क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रेत परिवहन में संलिप्त कुल 07 वाहनों को जप्त किया गया, जिनमें 03 हाईवा और 04 ट्रैक्टर शामिल हैं। जप्त वाहनों में से 06 को पुलिस लाइन खोखरा में और 01 ट्रैक्टर को थाना बिर्रा में सुरक्षार्थ रखा गया है।

  कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, कुपोषित बच्चे को गोद में उठाकर किया दुलार, लापरवाहों को नोटिस जारी

 

दो दिनों में 10 वाहन जप्त

दो दिवसीय अभियान को मिलाकर प्रशासन ने कुल 10 वाहन जप्त किए हैं, जिनमें 03 हाईवा और 07 ट्रैक्टर शामिल हैं। लगातार कार्रवाई के बाद अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

 

खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने दिए लगातार निर्देश

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के लिए खनिज एवं राजस्व विभाग को लगातार निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दोनों विभागों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वही जिला खनिज अधिकारी हिलेंद्र स्वर्णपाल ने बताया कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह पूरी कार्रवाई दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत की गई है।
उन्होंने कहा कि शासन को राजस्व नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button