राज्य एवं शहरGeneralअपराधछत्तीसगढ़देशबिलासपुर

Bilaspur News:– नवजात बच्ची को जन्म के बाद जिंदा तालाब में फेंका, डूबने से मौत, पुलिस ने हत्या के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की 

बिलासपुर। अज्ञात माता-पिता ने अपने नवजात बेटी को तालाब में फेंककर भाग गए। पानी में डूबने के कारण बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम कराया। पीएम रिपोर्ट में जिंदा फेंकने की पुष्टि हुई है। इस मामले में पुलिस हत्या के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी माता-पिता की तलाश में जुटी है। 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोटा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बेलगहना के अनुसार 29 मार्च को ग्राम लमरीडबरी की महिला बृजबाई ने कोटवार निर्मलदास मानिकपुरी को सूचना दी थी कि गांव के रामसागर तालाब में एक बच्चे का शव तैर रहा है। सूचना मिलने पर कोटवार मौके पर पहुंचा और तालाब के पानी के अंदर नवजात बच्ची का शव औंधे मुंह तैरता हुआ देखा। शव को बाहर निकालने पर बच्ची की उम्र करीब एक से दो दिन होने का अनुमान लगाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। विस्तृत मर्ग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बच्ची की मौत प्राकृतिक नहीं थी। जांच में सामने आया कि नवजात को जिंदा तालाब में फेंका गया था, जिससे पानी में डूबने और दम घुटने के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस का मानना है कि किसी ने लोक-लाज के डर से बच्ची के जन्म को छिपाने के लिए यह कदम उठाया।

  Bilaspur Highcourt News:· सिविल जज की परीक्षा में सिर्फ ला डिग्री ही पर्याप्त, बिना बार काउंसिल में पंजीयन दिला सकते हैं परीक्षा, आवेदन की अंतिम तिथि को एक माह बढ़ाने की निर्देश 

 

 

आरोपी माता-पिता की तलाश शुरू:– 

 

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में आसपास के गांवों या स्वास्थ्य केंद्रों में किस महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। इसके लिए मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कोटवारों से जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button