Transferछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर
Bilaspur Police Transfer News :– बिलासपुर पुलिस में फिर बड़ी सर्जरी, एसएसपी ने बदले 7 इंस्पेक्टर, कई थानों की बदली कमान

बिलासपुर। जिले की पुलिसिंग को धार देने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी कर दी है। जारी आदेश में सात निरीक्षकों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जा रहा है।
सूची में सबसे ज्यादा चर्चा सकरी थाने को लेकर है, जहां निरीक्षक विजय चौधरी को हटाकर एसपी कार्यालय भेज दिया गया है। उन्हें अब समंस, वारंट एवं शिकायत शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह निरीक्षक उमेश साहू को थाना अ.जा.क. से सकरी थाना प्रभारी बनाया गया है।
वहीं निरीक्षक निलेश पाण्डेय को एसपी कार्यालय से रतनपुर थाना भेजा गया है। इस फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था को और चुस्त–दुरुस्त करने की कवायद माना जा रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info



