Policeआयोजनछत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News:- रायपुर में नवआरक्षकों का दमदार मार्च पास्ट, 88 जवानों को मिला सम्मान; पुलिस कमिश्नर बोले- संवेदनशील और सक्षम पुलिस बल तैयार करना लक्ष्य

CG News:- पुलिस कमिश्नरेट में आयोजित अर्बन पुलिसिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 294 नवआरक्षकों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 88 नवआरक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य नवआरक्षकों को आधुनिक शहरी पुलिसिंग की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

रक्षित केंद्र में दिखा अनुशासन और उत्साह का संगम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Raipur रायपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशन और पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में संचालित अर्बन पुलिसिंग प्रशिक्षण के तहत रक्षित केंद्र रायपुर के परेड ग्राउंड में आकर्षक मार्च पास्ट एवं प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 25 जिलों से आए 247 पुरुष और 47 महिला नवआरक्षक सहित रायपुर जिले के 22 नव नियुक्त आरक्षक शामिल हुए।

11 प्लाटून ने किया शानदार मार्च पास्ट

कार्यक्रम की शुरुआत नवआरक्षकों के आकर्षक मार्च पास्ट से हुई। 11 प्लाटूनों में शामिल 8 पुरुष और 3 महिला प्लाटूनों ने अनुशासन, समन्वय और उत्साह का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परेड की सटीकता और अनुशासन ने उपस्थित अधिकारियों और अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया।

शहरी पुलिसिंग की चुनौतियों से निपटने की दी गई ट्रेनिंग

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि अर्बन पुलिसिंग प्रशिक्षण का उद्देश्य नवआरक्षकों को कानूनव्यवस्था, जनसुरक्षा, अपराध नियंत्रण और व्यवहारिक पुलिसिंग की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता, त्वरित निर्णय लेने की योग्यता और जनसंपर्क कौशल का विकास हो सके।

  अवैध शराब जब्ती: पुलिस की कार्रवाई पर हाई कोर्ट ने उठाए सवाल, आरोपी दोषमुक्त

कानून से लेकर भीड़ नियंत्रण तक का मिला प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, थाना कार्य प्रणाली, यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, धरनाप्रदर्शन प्रबंधन और सुरक्षा ड्यूटी जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं आउटडोर प्रशिक्षण में पीटी, परेड, योग, बलवा ड्रिल, वीआईपी सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और फील्ड अभ्यास भी शामिल रहे।

88 नवआरक्षकों को मिला प्रशस्ति पत्र

प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 88 नवआरक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर ने विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण नवआरक्षकों को भविष्य में पुलिसिंग के दायित्वों के निर्वहन में अधिक दक्ष, संवेदनशील और जिम्मेदार बनाएगा।

अधिकारी रहे मौजूद

समारोह में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित कांबले, पुलिस उपायुक्त पश्चिम संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल, डॉ. अर्चना झा, आकाश मरकाम, दौलत राम पोर्ते, सहायक पुलिस आयुक्त सतीश ठाकुर, निलेश द्विवेदी तथा रक्षित निरीक्षक अनीष सारथी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button