Bilaspur Rape News:- किताब दिलाने के बहाने होटल ले गया टीचर, छात्रा से दुष्कर्म का आरोप; शिकायत पर खामोश रहा स्कूल-पुलिस तंत्र, SSP की फटकार के बाद दर्ज हुई FIR

Bilaspur Rape News:- बिलासपुर एक 15 साल की बच्ची अपने साथ हुई दरिंदगी का दर्द लेकर कभी स्कूल पहुंची, कभी शिक्षकों के पास गई और फिर थाने का दरवाजा खटखटाया। लेकिन हर जगह उसे सुनने के बजाय नजरअंदाज किए जाने का आरोप है। जिस शिक्षक पर भरोसा होना चाहिए था, उसी पर गंभीर आरोप लगे हैं। जिस स्कूल से सहारा मिलने की उम्मीद थी, वहां भी उसकी आवाज अनसुनी रह गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई नहीं की। आखिरकार जब मामला एसएसपी रजनेश सिंह तक पहुंचा, तब एफआईआर दर्ज हो सकी। यह मामला सिर्फ एक अपराध की कहानी नहीं, बल्कि उस संघर्ष की दास्तान भी है जिसमें न्याय पाने के लिए एक नाबालिग को बार–बार अपनी पीड़ा साबित करनी पड़ी।
पुस्तक दिलाने के बहाने होटल में ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म, रिपोर्ट लिखने घुमाती रही पुलिस
Bilaspur बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा को पुस्तक दिलाने के बहाने होटल में ले जाकर स्कूल के ही टीचर ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने छात्रा को अंजाम भुगतने की चेतावनी देकर चुप रहने कहा। परीक्षा के बाद छात्रा जब टीसी लेने स्कूल गई तो उसने इस पूरी घटना की जानकारी प्रिंसपल को दी। तब प्रिंसपल ने उसे घर भेज दिया। बाद में शिक्षकों को भी इसकी जानकारी दी गई। तब शिक्षकों ने भी इसे नजरअंदाज कर दिया। अब छात्रा ने पूरी घटना की जानकारी स्वजन को देकर सिरगिट्टी थाने में इसकी शिकायत की है। तब पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा के पिता ने बेटी से दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित के पिता ने बताया कि उनकी बेटी निजी स्कूल में पढ़ती थी। दिसंबर 2025 में स्कूल का टीचर राहुल बंगारु उनकी बेटी से बन्नाक चौक के पास मिला वह पुस्तक दिलाने के बहाने छात्रा को शाहर के एक होटल में ले गया। होटल के कमरे में टीचर ने छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने अंजाम भुगतने की बात कहते हुए घटना की जानकारी किसी को नहीं देने कहा। इससे डरकर छात्रा चुप रही। बाद में पढ़ाई पूरी होने के बाद छात्रा जब टीसी लेने के लिए स्कूल गई तब उसने घटना की जानकारी प्रिंसिपल को दी। तब प्रिंसिपल ने इसे नजर अंदाज कर दिया। इसके बाद छात्रा ने इसकी जानकारी स्कूल के दो टीचर को भी दी थी। उन्होंने भी छात्रा की शिकायत को अनदेखा कर दिया। अब छात्रा ने घटना की जानकारी स्वजन को देकर पूरे मामले की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
पहले कहा घटना स्थल, फिर पेट्रोलिंग गाड़ी में दिनभर घुमाया
छात्रा के पिता ने बताया कि जब वह अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो उसे घटनास्थल दूसरी जगह होने की बात कहते हुए पुलिस ने टालमटोल किया। इसके बाद उसे पेट्रोलिंग टीम के साथ घटना स्थल भेजा गया। इसके बाद भी उनकी शिकायत पर पुलिस एफआइआर नहीं कर रही थी। सिरगिट्टी पुलिस की हरकतों से तंग स्वजन ने पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। तब एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सिरगिट्टी थाने में जुर्म दर्ज किया गया।
Live Cricket Info

