CG Crime News: प्यार में बनाया भरोसा, फिर रिकॉर्ड कर लिया VIDEO… दोस्तों को दिखाया तो युवकों ने शुरू कर दी ब्लैकमेलिंग, सेक्स के लिए बनाने लगे दबाव, VIDEO वायरल करने की देते रहे धमकी

CG Crime News: – छत्तीसगढ़ कोरबा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। एक युवक ने अपने गर्लफ्रेंड से सेक्स किया, इसी दौरान अंतरंग पलों का चुपके से वीडियो बना लिया, अपने और गर्लफ्रेंड के अंतरंग पलोे का वीडियो दोस्तों को दिखाया, दोस्त भी सेक्स के लिए दबाव बनाने लगे, संबंध ना बनाने पर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगे।
koraba कोरबा। छत्तीसगढ़ कोरबा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। एक युवक ने अपने गर्लफ्रेंड से सेक्स किया, इसी दौरान अंतरंग पलों का चुपके से वीडियो बना लिया, अपने और गर्लफ्रेंड के अंतरंग पलोे का वीडियो दोस्तों को दिखाया, दोस्त भी सेक्स के लिए दबाव बनाने लगे, संबंध ना बनाने पर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगे।
छत्तीसगढ़ कोरबा में बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ पहले सेक्स किया,इसी दौरान वीडियो बना लिया। इसी वीडियो को वह अपने दोस्तों को दिखा दिया। इसके बाद दोस्त वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग लड़की पर संबंध बनाने का दबाव डालने लगे। वे गंदे–गंदे इशारे भी करते थे। लड़कों की हरकतों से तंग आकर नाबालिग ने अपने भाई को सारी बातें बताई, जिसके बाद दोनों थाने पहुंचे। भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए बॉयफ्रेंड समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है। सभी आरोपी मजदूरी करते हैं, पुलिस ने सभी आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल में भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला ?
होरी लाल चौहान (30) मजदूरी का काम करता है। लड़की की उम्र 17 साल है, उसने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। बीते दो साल से होरी लाल और नाबालिग लड़की का अफेयर चल रहा था। अफेयर के दौरान उनके बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। सेक्स के दौरान होरी लाल ने धोखे से लड़की का न्यूड वीडियो बना लिया था। बाद में उसने वह वीडियो अपने दोस्तों को दिखाया। होरी लाल के दोस्त भी मजदूरी करते हैं। वीडियो देख उनकी भी नीयत बिगड़ने लगी थी। वे लड़की को देखकर अश्लील इशारें करते थे।
वीड़ियो देखने के बाद, सेक्स के लिए बनाने लगे दबाव
होरी लाल के दोस्तों ने नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव बनाने लगे। इसके अलावा लड़की को देख गंदे–गंदे इशारे करने लगे। लड़कों की इस हरकत से लड़की परेशान हो गई। उसने अपने भाई को पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों बालको थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया।
रेप, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया केस
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Live Cricket Info



