अपराधक्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहर

Bilaspur Crime News:- सूने मकान में चोरों का कहर, जेवरात ले गए, सबूत मिटाने घर में लगा दी आग

Bilaspur Crime News: बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि चोरी के बाद आरोपियों ने मकान में आग भी लगा दी। घटना के समय मकान मालिक इलाज के लिए बाहर गए हुए थे।

Bilaspur बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के जय हिंद नगर में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर रखे सोनेचांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद मकान में आग लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जय हिंद नगर निवासी अनिता राजपूत (50 वर्ष) इलाज के सिलसिले में घर से बाहर गई हुई थीं। उनके मकान में ताला लगा हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

धुआं उठता देख पड़ोसियों ने दी सूचना

महिला ने पुलिस को बताया कि 9 जून को मोहल्ले के लोगों ने उनके मकान से धुआं निकलते देखा। स्थिति को गंभीर देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग बुझने के बाद पड़ोसियों ने सुरक्षा के मद्देनजर मकान में दूसरा ताला लगवा दिया था। उस समय घर के मालिक बाहर होने के कारण नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका।

  गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है”आधे सिर मुड़ाकर बदमाशों का निकाला जुलूस, अपहरण कर पिटाई करने वाले हुए गिरफ़्तार

घर लौटीं तो खुला चोरी का राज

रविवार को जब अनिता राजपूत अपने घर पहुंचीं और सामान की जांच की, तब उन्हें चोरी की जानकारी मिली। उन्होंने देखा कि आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने सिरगिट्टी थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।

आग लगाकर सबूत मिटाने की आशंका

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि चोरी के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की नीयत से मकान में आग लगाई हो। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य सुराग जुटाने में लगी हुई है।

सिरगिट्टी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि चोरी और आगजनी दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button