Road Accidentअंबिकापुरछत्तीसगढ़राज्य एवं शहरसरगुजा

CG Road Accident: ट्रैक्टर से भिड़ी श्रद्धालुओं की पिकअप, महिला की मौत, दूसरी का हाथ कटा, 12 से ज्यादा घायल

CG Road Accident: बिलासपुरअंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामगढ़ पहाड़ी मंदिर से पूजाअर्चना और मुंडन संस्कार संपन्न कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़े मिट्टी से लदे ट्रैक्टर से जा भिड़ी। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला का हाथ कटकर अलग हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। दुर्घटना में बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Surajpur सरगुजा। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केवरा के ग्रामीण रविवार को उदयपुर स्थित रामगढ़ पहाड़ी मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। पूजापाठ और मुंडन संस्कार के बाद देर रात लौटते समय उनकी पिकअप मेंड्राकला के पास हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार लोग दूरदूर जा गिरे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हादसे में ग्राम केवरा निवासी 60 वर्षीय प्रासदी राजवाड़े, पति स्वर्गीय कृपाल राजवाड़े गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं उषा राजवाड़े का एक हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया। उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। इसके अलावा करीब एक दर्जन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें कई बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में जारी है।

पढ़िए कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?

जानकारी के अनुसार भैंसामुंडा निवासी मधुराम के घर बच्चे के जन्म की खुशी में रामगढ़ पहाड़ी मंदिर में पूजापाठ का आयोजन रखा गया था। वहीं ग्राम केवरा निवासी हिमालय के पुत्र का मुंडन संस्कार भी उसी दिन संपन्न होना था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिश्तेदारों और ग्रामीणों को लेकर दो पिकअप वाहन रामगढ़ पहुंचे थे।

  CG Police Transfer:– आठ एडिशनल एसपी की राजधानी में हुई पोस्टिंग, पुलिस कमिश्नरी को मिलेगी मजबूती

धार्मिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रविवार रात सभी लोग अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अंबिकापुर से करीब 10 किलोमीटर पहले मेंड्राकला क्षेत्र में एक पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े मिट्टी लोड ट्रैक्टर से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन काफी तेज गति से चल रहा था। टक्कर के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई और कई लोग वाहन से उछलकर सड़क पर जा गिरे।

राहगीरों और पुलिस ने पहुंचाई मदद

घटना की सूचना मिलते ही मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहतबचाव कार्य शुरू किया। इसी दौरान उसी मार्ग से गुजर रही दूसरी पिकअप की सहायता से कुछ गंभीर घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचाया गया। बाद में एंबुलेंस के जरिए अन्य घायलों को भी अस्पताल लाया गया।

इलाज के दौरान सोमवार सुबह प्रासदी राजवाड़े ने दम तोड़ दिया। वहीं उषा राजवाड़े की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। शेष घायलों का इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button