छत्तीसगढ़बिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़रतनपुरराज्य एवं शहर

CG News:- मकान में लगी आग बुझाते समय सिलेंडर में हुआ जोरदार ब्लास्ट, युवक गंभीर घायल, घर का सामान और बाइक जलकर खाक

बिलासपुर। रतनपुर के कृष्णा अर्जुनी तालाब के पास बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मकान में लगी आग बुझाने के दौरान घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। सिलेंडर ब्लास्ट की चपेट में आने से आग बुझाने में जुटा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले रतनपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स रेफर किया गया है।

देखते ही देखते आग ने पूरे घर को लिया चपेट में

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक रतनपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा अर्जुनी तालाब के पास रहने वाले दशरथ देवार के मकान में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घर का फर्नीचर, कपड़े, घरेलू सामान और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। वहीं घर के बाहर खड़ी बाइक भी पूरी तरह जल गई।

आग बुझाते समय हुआ सिलेंडर ब्लास्ट

घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कपिल यादव आग बुझाने के लिए बगल वाले घर की ऊंचाई पर चढ़कर पानी डाल रहे थे।

  10 दिन से लापता था युवक, मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट में मिला शव...

इसी बीच घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट की चपेट में आने से कपिल यादव अपना संतुलन खो बैठे और नीचे गिर गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई।

अस्पताल में कराया गया भर्ती, सिम्स रेफर

आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल कपिल यादव को तत्काल रतनपुर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

रतनपुर थाना प्रभारी विष्णु यादव ने बताया कि मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है

घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button