ब्रेकिंग न्यूज़

CG News :नवा रायपुर में 85 गरीब परिवारों के आशियाने उजाड़े, GPM कांग्रेस ने फूंका CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी का पुतला।

GPM : रायपुर के नवा रायपुर क्षेत्र के नकटी गांव में विधायक आवास निर्माण के नाम पर 85 से अधिक गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में नकटी गांव में विधायक आवास के लिए तोड़े गए मकान, PCC चीफ दीपक बैज के निर्देश पर प्रदर्शन। कांग्रेस बोली: बिना पुनर्वास बेघर करना अन्याय।
जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

*PCC चीफ के निर्देश पर प्रदर्शन* 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानू के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सरकार को गरीब विरोधी बताया।

*क्या बोले कांग्रेस नेता* 
जिला अध्यक्ष गजमती भानू ने कहा, “भाजपा सरकार गरीब विरोधी नीति अपना रही है। जिन परिवारों ने वर्षों से अपना आशियाना बनाया था, उन्हें बिना उचित व्यवस्था के बेघर करना अन्यायपूर्ण है। कांग्रेस गरीबों, आदिवासियों और आम जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी।”
पूर्व विधायक डॉ. केके ध्रुव ने कहा कि सरकार को पहले प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और मुआवजे की व्यवस्था करनी चाहिए थी। “गरीबों के घर उजाड़ना संवेदनहीनता है।”
मरवाही छाया विधायक गुलाब राज ने कहा, “कांग्रेस गरीब परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।”
आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष बेचू राम और जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश बंका ने भी सरकार की कार्यवाही को अन्याय बताया।

*कौन-कौन रहे मौजूद* 
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानु, पूर्व विधायक डॉ. केके ध्रुव, छाया विधायक गुलाब सिंह राज, कोषाध्यक्ष पंकज तिवारी, प्रवक्ता ओमप्रकाश बंका, रमेश साहू, बेचू राम, मुद्रिका सर्राटी, मूलचंद कुसराम, ममता पावले, अरुण जैसवाल, बाला कश्यप, रेखा तिवारी, सुनीता राठौर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन शर्मा, NSUI अध्यक्ष अनुज ताम्रकार, पार्षद असलम खान, विक्रांत रोहिणी, आयुष सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

  पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ दुष्कर्म मामले में विचाराधीन कैदी, पेशी के लिए लाया गया था कोर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button