छत्तीसगढ़बड़ी ख़बरबिलासपुररतनपुरराज्य एवं शहर

CG News:- नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरीं रतनपुर की महिलाएं, थाने पहुंचकर बोलीं- किसी दबाव में न बचें नशे के कारोबारी

CG News:- धर्म नगरी रतनपुर के वार्ड क्रमांक-2 गांधीनगर में नशे के खिलाफ महिलाओं ने चुप्पी तोड़ते हुए सड़क पर मोर्चा खोल दिया संदेश सीधे थाने तक पहुंच गया। क्षत्रिय होम से पूर्व पार्षद नीतू सिंह की अगुवाई में निकली रैली में महिलाओं ने पोस्टर और नारों के साथ गलियों-मोहल्लों में कथित नशे के कारोबार पर सवाल उठाए। भीम चौक और महामाया चौक होते हुए रैली रतनपुर आरक्षी केंद्र पहुंची, जहां थाना प्रभारी नीलेश पांडे को ज्ञापन सौंपकर दो टूक कहा गया कि किसी नेता या अधिकारी के दबाव में नशे के कारोबारियों को न छोड़ा जाए। थाना प्रभारी ने भी अपना मोबाइल नंबर देते हुए अवैध नशे की सूचना तत्काल देने और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। महिलाओं की इस पहल ने साफ कर दिया कि नशे के खिलाफ अब सिर्फ शिकायत नहीं, सड़क पर उतरकर संघर्ष होगा।

बिलासपुर। रतनपुर में नशे को लेकर महिलाओं की चिंता अब सड़क तक पहुंच गई है। नगरपालिका क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों की महिलाएं वार्ड क्रमांक-2 गांधी नगर में जुटीं। पूर्व पार्षद नीतू सिंह की अगुवाई में सभी ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली शुरू की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महिलाओं के हाथों में पोस्टर थे और उन पर लिखा था—“नशा नाश की जड़ है भाई, दूर रहने में है सबकी भलाई।रैली के दौरान महिलाएं लोगों से नशा नहीं करने और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रखने की अपील करती रहीं।

गांधी नगर से शुरू हुई रैली भीम चौक होते हुए महामाया चौक पहुंची। यहां महिलाओं ने आम लोगों और राहगीरों को नशे के नुकसान बताए। महिलाओं का कहना था कि नशे की वजह से कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है और घरों में सामाजिक परेशानियां बढ़ रही हैं। सबसे ज्यादा चिंता युवाओं को लेकर है, जो नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं।

  निकाय चुनाव के लिए नाम वापसी का अंतिम दिन

थाने पहुंचीं महिलाएं, बोलींदबाव में छूटें नशे के कारोबारी

महामाया चौक से रैली वापस रतनपुर थाने पहुंची। यहां महिलाओं ने थाना प्रभारी नीलेश पांडे को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने नगर की गलियों और मोहल्लों में कथित रूप से चल रहे नशीले पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

महिलाओं ने कहा कि नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई करते समय किसी तरह का दबाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने थाना प्रभारी से साफ कहा कि किसी नेता या अधिकारी के कहने पर नशे के कारोबारियों को नहीं छोड़ा जाए। महिलाओं ने नगर को नशामुक्त बनाने में पुलिस से साथ देने की अपील की।

थाना प्रभारी ने दिया भरोसा

VIDEO

ज्ञापन लेने के बाद थाना प्रभारी नीलेश पांडे ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि नशे से जुड़े किसी भी अवैध कारोबार की जानकारी मिलने पर पुलिस को तुरंत सूचित करें। उन्होंने महिलाओं से अपना मोबाइल नंबर रखने को कहा और बताया कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

रैली में प्रमिला कश्यप, उषा चौहान, खैरूनिसा, सोफिया, नीलम सिंह, सविता, राजकुमारी बेसिन, सुलेखा, सुनीता यादव, लता कश्यप, सरस्वती पटेल, गीता, रेनू, साधना मानिकपुरी, जय साइन राम, ना शीला गुप्ता, जानकी निर्मलकर और शीतल सहित अलगअलग वार्डों की महिलाएं शामिल रहीं।

महिलाओं ने कहा कि रतनपुर को नशामुक्त बनाना केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। समाज को भी इसके खिलाफ खड़ा होना होगा। इसी सोच के साथ महिलाओं ने अपनी आवाज सड़क तक पहुंचाई और पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद जताई।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button