क्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बरबिलासपुरराज्य एवं शहर

Bilaspur News:- खबर लगते ही एक्शन मोड में आए एसएसपी रजनेश सिंह, न्यायधानी डॉट कॉम की खबर का बड़ा असर! आदेश से मचा हड़कंप, 6 सदस्यीय टीम गठित,तीन दिन में मांगी पूरी रिपोर्ट, वर्षों से उठ रहे सवालों पर पहली बार एसएसपी के संज्ञान के बाद बड़ी कार्रवाई के संकेत, कई मार्केटिंग कंपनियां आएंगी जांच के दायरे में

Bilaspur News:- Bilaspur News:- सिरगिट्टी में संचालित गैलवे नामक मार्केटिंग कंपनी और वहां रह रहे हजारों बाहरी युवक-युवतियों के पुलिस सत्यापन को लेकर न्यायधानी डॉट कॉम में खबर प्रकाशित होते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया। महज एक घंटे के भीतर एसएसपी रजनेश सिंह ने सीएसपी के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम गठित कर तीन दिनों के भीतर कंपनी से जुड़े सभी युवक-युवतियों की पहचान कर पुलिस सत्यापन करने और विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी कर दिए।

खबर 👇👇

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सिरगिट्टी के लोग आखिर क्यों है भयभीत, आखिर क्यों नहीं हो पा रहा पुलिस सत्यापन ?? शिकायत और आदेश के बाद भी थानेदार खामोश,इस भीड़ को किसका है संरक्षण…

https://nyaydhani.com/?p=114230

बिलासपुर। सिरगिट्टी में वर्षों से नेटवर्क मार्केटिंग का काम संचालित होने की चर्चा रही है। दावा किया जाता है कि यहां छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के साथ-साथ दूसरे राज्यों से आए हजारों युवक-युवतियां रहकर काम कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ी संख्या में बाहरी लोग किराए के मकानों में रह रहे हैं, लेकिन उनका समुचित पुलिस सत्यापन नहीं होने से अक्सर विवाद, लड़ाई-झगड़े और सुरक्षा को लेकर चिंताएं बनी रहती हैं। पहचान स्पष्ट नहीं होने के कारण क्षेत्र में लंबे समय से भय और असमंजस का माहौल बताया जाता रहा है।

आदेश कॉपी

गौरतलब है कि सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियों के अलावा फैक्ट्रियों में भी दूसरे प्रदेशों से आए हजारों कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन पुलिस सत्यापन नहीं होने के कारण उनका रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में कई बार थाने में मौखिक और लिखित शिकायतें की गईं, आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। जबकि हाल ही में एसएसपी रजनेश सिंह ने जिलेभर में किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, घरेलू सहायकों और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े लोगों का अनिवार्य सत्यापन कराने के सख्त निर्देश जारी किए थे।

  पिकअप का टायर फटने से 2 की मौत

अब लोगों की निगाहें तीन दिन बाद आने वाली जांच रिपोर्ट पर टिक गई हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि एसएसपी की इस त्वरित कार्रवाई से फिर से उम्मीद जगी है कि वर्षों से उठ रहे सवालों के जवाब दस्तावेजों के आधार पर सामने आएंगे। उनका मानना है कि यदि सत्यापन अभियान पूरी गंभीरता से पूरा हुआ तो कंपनी से जुड़े सभी लोगों का रिकॉर्ड पुलिस के पास होगा, कानून व्यवस्था और मजबूत होगी तथा लंबे समय से चल रहे संशय और चर्चाओं पर भी काफी हद तक विराम लग सकेगा।

बड़ी घटनाओं में बाहरी लोगों की भूमिका आ चुकी है सामने


शहर के सरकंडा क्षेत्र में ज्वेलरी व्यापारी से लूट के मामले में सिरगिट्टी पुलिस और एसीसीयू की टीम ने ओडिशा के गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सदस्य सिरगिट्टी क्षेत्र में किराए का मकान लेकर रहते थे। शहर के रेकी कर लूट और छोटी मोटी-चोरियों की घटनाओं में शामिल रहे। ज्वेलरी व्यवापारी से उठाईगिरी के बाद हरकत में आई पुलिस ने बदमाशों को पकड़कर जेल भेजा। इसी तरह मार्निंग वाक और सुबह पूजा के लिए फूल तोड़ने निकली महिलाओं से लूट के मामले में भी बाहरी लोगों की भूमिका सामने आई। पकड़े गए आरोपित सिरगिट्टी क्षेत्र में रहकर अलग-अलग जगहों पर काम करते थे। वहीं, सुबह और रात के समय अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे।

अपराधिक गतिविधियों पर लगेगा लगाम
बाहरी लोगों के सत्यापन से एक तरफ काम के लिए दूसरी जगहों से आए लोगों को स्वस्थ्य और सुरक्षित माहौल मिलेगा, वहीं, अपराधिक गतिविधियों में शामिल लोग पुलिस की गिरफ्त में आएंगे। इससे शहर में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button