अच्छी ख़बरछत्तीसगढ़धमतरीराज्य एवं शहर

गंगरेल बांध को पर्यटन और रोजगार का हब बनाने की पहल, रोजगार मेले में 356 युवाओं का पंजीयन

धमतरी,- गंगरेल बांध को रोजगार, पर्यटन, इको-टूरिज्म और स्वरोजगार के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में रविवार को गंगरेल बांध परिसर में रोजगार मेला एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय उद्यमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कुल 368 प्रतिभागी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनमें से 356 लोगों का पंजीयन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य गंगरेल, मॉडमसिल्ली, दुधावा और सोंडूर बांध क्षेत्र में पर्यटन आधारित रोजगार के नए अवसर विकसित करने के साथ स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जनसंवाद स्थापित करना था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर डुबान संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह, समाजसेवी हेमलता शर्मा, निखिलेश दीवान, सामाजिक प्रमुख वीरसिंह सोरी, हेमंत हिरवानी, चंदन सिंह, मोहनी साहू और मोहन साहू ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध इन क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यदि योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जाए तो स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जा सकते हैं।

कार्यक्रम में गंगरेल क्षेत्र में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन समिति के गठन पर भी चर्चा की गई। प्रस्तावित समिति पर्यटन गतिविधियों के बेहतर संचालन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा स्थानीय लोगों को रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करेगी।

  CG News : - कोसला धाम में श्रीराम लला प्राणप्रतिष्ठा की वर्षगांठ, भव्य महाआरती में गूंजा “जय श्रीराम

आयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता खूबलाल ध्रुव ने कहा कि यह पहल क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पर्यटन आधारित विकास से स्थानीय लोगों को स्थायी रोजगार, स्वरोजगार और व्यवसाय के अवसर मिलेंगे, जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयास जारी रहेंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button