CG Crime News:-महिला से दुष्कर्म का फरार आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में… 2 माह से बचता फिर रहा था, पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

CG Crime News:- बिलासपुर जिले की रतनपुर पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर अपराध में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। करीब दो माह पहले महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
बिलासपुर/रतनपुर, 13 जुलाई। महिला संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना रतनपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 367/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) के तहत फरार आरोपी गौतमचंद्र उर्फ पप्पू डोंगरे को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी घटना के बाद लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
रात दो बजे घर में घुसकर वारदात
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घटना की रात उसका पति किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। वह अपनी बेटी के साथ घर पर थी। रात में खाना खाने के बाद उसकी बेटी घर के अंदर सो गई, जबकि वह आंगन में सो रही थी। इसी दौरान रात करीब 2 बजे आरोपी गौतमचंद्र उर्फ पप्पू डोंगरे वहां पहुंचा और पीड़िता का मुंह दबाकर तथा हाथ पकड़कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पीड़िता की शिकायत पर रतनपुर थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की, लेकिन आरोपी लगातार फरार होने के कारण पुलिस गिरफ्त से बाहर था।
SSP के निर्देश पर तेज हुई तलाश
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने महिला संबंधी अपराधों का शीघ्र निराकरण करने और फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय के नेतृत्व में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।
मुखबिर की सूचना पर गांव में दी दबिश
11 जुलाई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी गौतमचंद्र उर्फ पप्पू डोंगरे अपने गांव खैरा डगनिया, थाना सीपत आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में कबूला जुर्म
हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
* गौतमचंद्र उर्फ पप्पू डोंगरे (39 वर्ष)
* पिता – मनीराम सूर्यवंशी
* निवासी – खैरा डगनिया, थाना सीपत, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
महिला अपराधियों पर पुलिस की सख्ती जारी
बिलासपुर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर महिला संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रतनपुर पुलिस का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित एवं सख्त वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Live Cricket Info

