अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बरबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG Crime News:- बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में खौफनाक वारदात, जिसे सुधारने की जिम्मेदारी थी, वहीं हो गया कत्ल! चौकीदार की हत्या के बाद 4 अपचारी बालक फरार… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

CG Crime News:- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में रविवार देर रात हुई एक सनसनीखेज घटना ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को झकझोर दिया है। आरोप है कि चार अपचारी बालकों ने ड्यूटी पर तैनात चौकीदार की पहले पिटाई की, फिर उसके हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों अपचारी बालक मौके से फरार हो गए। घटना ने संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में हुई इस वारदात के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान तखतपुर क्षेत्र के ग्राम अरईबंद निवासी नरेंद्र कुमार खांडे (40) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक वर्ष से बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रविवार रात लगभग 11 बजे चार अपचारी बालकों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पहले मारपीट, फिर हाथपैर बांधकर ले ली जान

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपचारी बालकों ने चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे के साथ पहले मारपीट की। इसके बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए गए, मुंह में गमछा ठूंस दिया गया और गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद चारों अपचारी बालक बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए।

परिजनों ने तबादला आदेश दबाने के लगाए आरोप

मृतक के साले संजय कुमार जांगड़े ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मार्च महीने में नरेंद्र खांडे का कमिश्नर संभाग में तबादला हो गया था, लेकिन संप्रेक्षण गृह के अधिकारियों ने आदेश को दबाकर उन्हें रिलीव नहीं किया। उनका कहना है कि आखिर तबादला आदेश को किन परिस्थितियों में रोका गया और उन्हें नई जगह कार्यभार ग्रहण करने से क्यों वंचित रखा गया, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

  भारत की सबसे बड़ी लाइट वेट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता बनेगी ‘विनीत कप’, 11 लाख रुपए की इनामी राशि — 28 दिसंबर से होगी भव्य शुरुआत

हत्या के बाद फरार हुए चारों अपचारी

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं फरार चारों अपचारी बालकों की तलाश के लिए अलगअलग पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की हो रही जांच

जांच टीम बाल संप्रेक्षण गृह में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही घटनास्थल से मिले फॉरेंसिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

अब सुरक्षा व्यवस्था भी कटघरे में

यह घटना सिर्फ एक हत्या तक सीमित नहीं है, बल्कि बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। जिस संस्थान में कानून से संघर्षरत किशोरों की निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होती है, वहीं से चार अपचारी बालकों का हत्या के बाद फरार हो जाना सुरक्षा इंतजामों पर बड़ा सवालिया निशान है।

पुलिस बोली- हर पहलू से होगी जांच

सरकंडा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। फरार चारों अपचारी बालकों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। वहीं हत्या के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button