CG News :छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा पेंड्रा बाईपास का मामला,विधायक धर्मजीत सिंह ने लगाया ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, पत्रकारों का भूख हड़ताल को बताया दुर्भाग्यपूर्ण।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:वर्षों से लंबित पेंड्रा बाईपास निर्माण का मामला अब छत्तीसगढ़ विधानसभा तक पहुंच गया है। तखतपुर विधायक ठाकुर धरमजीत सिंह ने सोमवार को सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।
विधानसभा में अपनी बात रखते हुए विधायक धरमजीत सिंह ने कहा कि वर्ष 2018 में पेंड्रा बाईपास को स्वीकृति मिली थी, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते नगरवासियों को भारी यातायात, लगातार सड़क दुर्घटनाओं और जाम जैसी गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि बाईपास की मांग को लेकर जिला प्रेस क्लब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के नेतृत्व में पत्रकारों को क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
सीएम से की तत्काल संज्ञान की मांग
विधायक ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने का आग्रह किया। उन्होंने मांग की कि पेंड्रा बाईपास के लिए आवश्यक बजट स्वीकृत कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए, ताकि क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सके।
उल्लेखनीय है कि आज पेंड्रा बाईपास को लेकर जिला प्रेस क्लब के बैनर तले धरना प्रदर्शन का पांचवा दिन है। पत्रकार क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठकर सरकार से जल्द निर्माण शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। वर्षों से लंबित पेंड्रा बाईपास का मुद्दा अब विधानसभा में गूंजा। तखतपुर विधायक ठाकुर धरमजीत सिंह ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में कहा कि 2018 में स्वीकृत बाईपास का काम आज तक शुरू नहीं हुआ। इससे जाम और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने पत्रकारों की भूख हड़ताल को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सीएम विष्णु देव साय से बजट स्वीकृत कर शीघ्र निर्माण शुरू कराने की मांग की। प्रेस क्लब के बैनर तले धरना प्रदर्शन आज पांचवे दिन भी जारी है।


Live Cricket Info




