पत्थलगांव में कथित पत्रकार से विवाद, थाने तक पहुंचा मामला

बिलासपुर- जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक कथित पत्रकार से जुड़े विवाद का मामला सामने आया है। अंबिकापुर के इस तथाकथित पत्रकार पर आरोप है कि वह फेसबुक पर आधी-अधूरी खबरें पोस्ट कर ‘कमिंग सून’ लिखता था और फिर नेताओं, व्यापारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों को बदनाम करने की धमकी देकर अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग करता था।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों के अनुसार संबंधित व्यक्ति पर लंबे समय से नेताओं, व्यापारियों और अधिकारियों के खिलाफ अपुष्ट एवं भ्रामक खबरें प्रसारित कर बदनाम करने तथा आधी-अधूरी जानकारी पोस्ट कर ‘कमिंग सून’ लिखकर लोगों पर दबाव बनाने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस तथाकथित पत्रकार की करतूतों से तंग आकर पत्थलगांव में स्थानीय जनता का सब्र टूट गया। लोगों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया और सीधे पुलिस थाने ले गए। लोगो का आरोप है कि इसी विवाद के चलते पत्थलगांव में स्थानीय लोगों ने उक्त व्यक्ति का विरोध किया, जिसके बाद मामला पुलिस थाना तक पहुंच गया। वायरल पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति ने पूर्व में मुख्यमंत्री सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के खिलाफ भी कथित रूप से भ्रामक खबरें प्रसारित की थीं। हालांकि इस संबंध में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर कुछ अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के भी आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन इनके समर्थन में कोई आधिकारिक साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में इन आरोपों की पुष्टि होना अभी बाकी है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। यदि किसी पक्ष द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Live Cricket Info


