छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीतिराज्य एवं शहर

जांजगीर-चांपा के अभिमन्यु राठौर को भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कोरबा ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारी बनाए गए

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत पिछड़ा वर्ग मोर्चा में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए जांजगीर-चांपा के भाजपा नेता अभिमन्यु राठौर को कोरबा जिले का ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को जांजगीर-चांपा जिले के लिए संगठनात्मक दृष्टि से अहम जिम्मेदारी माना जा रहा है।

अभिमन्यु राठौर लंबे समय से भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। छात्र जीवन से ही वे सक्रिय राजनीति में रहे और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के माध्यम से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। वे भाजपा के जिला मंत्री के रूप में भी संगठन को अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें कोरबा जिले में ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और सदस्यता विस्तार अभियान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नई जिम्मेदारी मिलने पर अभिमन्यु राठौर ने भाजपा संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रशांत सिंह ठाकुर का धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button