छत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहर

CG News:- कमरे में मिला लॉ स्टूडेंट का शव… पास पड़ा था सुसाइड नोट, उसमें सिर्फ एक शब्द- ‘सॉरी’

CG News:- बिलासपुर में 23 वर्षीय लॉ छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। छात्र का शव किराए के कमरे में मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें सिर्फ एक शब्द—“सॉरी” लिखा था। आखिर इस एक शब्द के पीछे क्या दर्द छिपा था, अब इसकी पड़ताल पुलिस कर रही है।

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में किराए के मकान में रह रहे 23 वर्षीय लॉ छात्र ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ सेवन कर अपनी जान दे दी। शुक्रवार शाम उसका शव कमरे में मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, जहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में केवल “सॉरी” लिखा मिला। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अंबिकापुर से पढ़ने आया था बिलासपुर

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के अनुसार, मृतक की पहचान अभिषेक यादव (23), पिता गुरुप्रसाद यादव, निवासी अंबिकापुर के रूप में हुई है। अभिषेक एक निजी महाविद्यालय में विधि (लॉ) का छात्र था। उसके पिता पुलिस विभाग में उप निरीक्षक (SI) हैं। उच्च शिक्षा के लिए वह बिलासपुर आया था और अशोक नगर में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

  मार्कफेड सहायक प्रोग्रामर भर्ती प्रकिया में की गई धांधली

कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो दोस्तों को हुआ शक

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अभिषेक कॉलेज से लौटकर अपने कमरे में गया था। इसके बाद वह बाहर नहीं निकला। शुक्रवार शाम तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई हलचल नहीं होने पर दोस्तों को संदेह हुआ। उन्होंने कमरे के भीतर झांककर देखा तो अभिषेक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। तत्काल इसकी सूचना सरकंडा पुलिस को दी गई।

सुसाइड नोट में सिर्फ एक शब्द- ‘सॉरी’

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। जांच के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें सिर्फ “सॉरी” लिखा हुआ था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया। शनिवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया।

मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्र के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, चैट हिस्ट्री और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किस वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठाया।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button