छत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहरहादसा

CG Accident News:- धान रोपाई पर निकले थे 19 मजदूर… रास्ते में पलट गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो की दर्दनाक मौत; चीख-पुकार के बीच 6 घायल, गांव में मातम

CG Accident News:- बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में धान रोपाई के लिए जा रहे श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया। 19 मजदूरों से भरी ट्रॉली खेत में पलट गई, जिसमें दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े और ट्रॉली के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जबकि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के मुड़पार गांव में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। धान की रोपाई के लिए खेत जा रहे 19 श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली कच्ची सड़क पर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में बम्लेश्वरी निषाद और मथुरा निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य श्रमिक घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार मुड़पार गांव के 19 श्रमिक गांव के ही एक किसान के खेत में धान की रोपाई करने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। सुबह कच्ची सड़क से गुजरते समय अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली सहित खेत में पलट गया। ट्रॉली पलटते ही उसमें बैठे कई मजदूर नीचे दब गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

  शराब दुकान में लूट: बदमाशों ने गनमैन को गोली मारी, देखिए वीडियो

ग्रामीण बने फरिश्ता, ट्रॉली के नीचे दबे मजदूरों को निकाला

हादसे के समय आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और अन्य श्रमिक तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बम्लेश्वरी निषाद और मथुरा निषाद की मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जांच शुरू

सूचना मिलते ही हिर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घायल श्रमिकों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।

कच्ची सड़क पर बिगड़ा संतुलन, प्रारंभिक जांच में यही वजह

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि कच्ची सड़क पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे के बाद मुड़पार गांव में मातम का माहौल है और मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button