छत्तीसगढ़दुर्गराज्य एवं शहर

CG Teacher News:- VIDEO में बच्चों का दावा- ‘हंटर वाली मैम’ ने बिना वजह पीटा, हाथों पर पड़े निशान; हेड मास्टर बोलीं- मुझे बदनाम करने की साजिश

CG Teacher News:- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सरकारी स्कूल का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पतोरा स्थित प्राथमिक शाला के दो से तीन वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में स्कूली बच्चे हेड मास्टर पर छड़ी से मारने के आरोप लगा रहे हैं। वहीं हेड मास्टर ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे अपनी छवि खराब करने की कोशिश बताया है। मामले ने तूल पकड़ा तो जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच टीम गठित कर दी है।

दुर्ग। दुर्ग जिले के पतोरा प्राथमिक स्कूल से जुड़े दो से तीन वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में स्कूल के मासूम बच्चे हेड मास्टर पर बिना किसी गलती के छड़ी से पिटाई करने का आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। बच्चों के आरोपों के बाद पालकों ने भी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दूसरी ओर हेड मास्टर ने पूरे घटनाक्रम को साजिश बताते हुए एक शिक्षिका पर वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

VIDEO में बच्चों ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहनी एक छात्रा कहती नजर आ रही है कि “हेड मास्टर मैम बहुत मारती हैं। एक दिन पहले भी उन्होंने छड़ी से मारा था।” जब उससे पूछा गया कि किस गलती पर मार पड़ी, तो बच्ची ने जवाब दिया कि “हमें नहीं पता, हमने कोई गलती भी नहीं की थी।”

एक अन्य वीडियो में एक शिक्षिका बच्चों से पूछती दिखाई देती हैं कि मैडम ने कहां मारा। इस दौरान छात्रा अपने हाथ और कलाई पर बने निशान दिखाती है। वीडियो में शिक्षिका भी निशानों की ओर इशारा करते हुए कहती सुनाई देती हैं कि यह छड़ी से मारने के कारण बने हैं।

  CG News:-पहले भाई ने यूनिवर्सिटी में मारी बाजी… अब बहन भाव्या ने CBSE में लहराया परचम, 95% अंक से पुटपुरा का बढ़ाया मान

हेड मास्टर ने क्या दी सफाई?

वायरल वीडियो में ही स्कूल की हेड मास्टर ममता शांडिल्य अपना पक्ष रखते हुए कहती हैं कि वह पिछले छह वर्षों से इस स्कूल में पदस्थ हैं और आज तक उनके खिलाफ इस तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई।

उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के लिए डांटना पड़ता है और अनुशासन बनाए रखने के लिए छड़ी से भी मारा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने स्कूल में पहले ही सभी को समझा दिया था। उनके मुताबिक एक शिक्षिका ने ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी किसी बच्चे के साथ गाली-गलौज नहीं की और झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

शिक्षिका पर बच्चों को सिखाने का आरोप

हेड मास्टर ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित शिक्षिका ने बच्चों को पहले से सिखाकर मीडिया के सामने बयान दिलवाए और पूरे मामले को जानबूझकर वायरल कराया, ताकि उनकी छवि धूमिल की जा सके।

पालकों की शिकायत के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग

वीडियो वायरल होने के बाद कई पालकों ने बीईओ से शिकायत की कि हेड मास्टर बिना किसी वजह बच्चों की पिटाई करती हैं। शिकायत और वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मामले में बच्चों के आरोप और हेड मास्टर की सफाई दोनों सामने हैं। अब सबकी नजर शिक्षा विभाग की जांच पर टिकी है, जिससे साफ हो सकेगा कि वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपों की सच्चाई क्या है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button