करियरछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेश - विदेशराज्य एवं शहरशिक्षा

CG News:-पहले भाई ने यूनिवर्सिटी में मारी बाजी… अब बहन भाव्या ने CBSE में लहराया परचम, 95% अंक से पुटपुरा का बढ़ाया मान

CG News: – मेहनत, लगन और अनुशासन से हासिल की गई सफलता हमेशा समाज के लिए प्रेरणा बनती है। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पुटपुरा की बेटी भाव्या राठौर ने CBSE केंद्रीय बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 95% अंक हासिल कर पूरे गांव, समाज और परिवार का नाम रोशन किया है।

भाव्या राठौर, पिता श्री थानेश्वर राठौर एवं माता श्रीमती सुशीला राठौर की सुपुत्री हैं। वे ब्रह्मलीन बट्टू राठौर की नातिन भी हैं। उनकी इस शानदार सफलता से गांव में खुशी का माहौल है और लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

मेहनत और सही मार्गदर्शन से मिली सफलता

परिजनों के अनुसार भाव्या ने सही दिशा, स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। परिवार का आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा उनके आत्मविश्वास का सबसे बड़ा आधार रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा समाज

ग्रामीणों और समाजजनों का कहना है कि आज समाज के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। आने वाले समय में यही बच्चे समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।

बड़े भाई ने भी किया था विश्वविद्यालय टॉप

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भाव्या राठौर के बड़े भाई वैभव राठौर ने भी पुणे विश्वविद्यालय में टॉप कर परिवार और समाज को गौरवान्वित किया था। अब छोटी बहन भाव्या की इस सफलता ने परिवार की उपलब्धियों में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है।

  गहलोत ढाबा में जमकर मारपीट क्लर्क को आशीष व अन्य साथियों ने जमकर पीटा 6 युवकों की धुलाई दो गंभीर हालत में पहुंच अस्पताल पुलिस ने किया मामला दर्ज

भाव्या राठौर को उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी ने हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button