Generalक्राइमछत्तीसगढ़देशराज्य एवं शहरसरगुजा

CG News: सराफा कारोबारी से ₹1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात की दिनदहाड़े उठाईगिरी, दुकान का ताला खोलते ही बैग लेकर भागा युवक, CCTV में कैद हुई वारदात

सरगुजा। उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रविवार को दिनदहाड़े एक बड़ी उठाईगिरी की वारदात ने व्यापारियों में हड़कंप मचा दिया। सीतापुर में एक सराफा कारोबारी की स्कूटी पर रखा करीब ₹1 करोड़ कीमत के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग एक युवक पलक झपकते ही उठाकर फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पीड़ित कारोबारी का नाम अरुण देव सोनी है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रविवार सुबह करीब 11:30 बजे अरुण देव सोनी अपने घर से जेवरात से भरा बैग लेकर दुकान पहुंचे थे। उन्होंने बैग स्कूटी पर रखा और दुकान का ताला खोलने लगे। इसी दौरान पीछे से आया एक युवक मौके का फायदा उठाते हुए स्कूटी पर रखा बैग लेकर फरार हो गया। जब कारोबारी ने ताला खोलने के बाद पीछे मुड़कर देखा तो बैग गायब था।

करीब एक करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात थे बैग में

सीतापुर के नेशनल हाईवे-43 किनारे स्थित काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स के संचालक अरुण देव सोनी रोज की तरह रविवार सुबह भी घर से सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लेकर दुकान पहुंचे थे। दुकान का शटर खोलने के लिए उन्होंने बैग स्कूटी पर ही रखा था। कुछ ही सेकेंड के भीतर एक युवक आया, बैग उठाया और वहां से भाग निकला। कारोबारी ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बैग का कोई पता नहीं चल सका।

CCTV फुटेज में बैग लेकर भागता दिखा संदिग्ध युवक

घटना के बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की गई। फुटेज में एक संदिग्ध युवक जेवरात से भरा बैग लेकर तेजी से भागता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही सीतापुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

  CG:– शासन के विभाग में नौकरी कर रहे 44 लोगों को भर्ती के 13 साल बाद किया गया बर्खास्त, अनियमितता और धांधली से भर्ती होने के आरोपों पर जांच के बाद कार्यवाही

रेकी के बाद वारदात को अंजाम देने की आशंका

पीड़ित कारोबारी अरुण देव सोनी ने बताया कि वे हर रोज रात में जेवरात का बैग घर ले जाते हैं और सुबह उसी बैग को लेकर दुकान पहुंचते हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बदमाश काफी समय से उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और पूरी रेकी करने के बाद सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया।

एक से ज्यादा आरोपियों के शामिल होने की भी जांच

पुलिस का मानना है कि इस वारदात में केवल एक युवक नहीं, बल्कि उसके साथ अन्य साथी भी शामिल हो सकते हैं। आरोपी किस रास्ते से फरार हुए और वारदात के दौरान किसने उनकी मदद की, इसकी भी जांच की जा रही है। एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है। 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button