आयोजनछत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहर

CG Social News:- सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज को मिला नया नेतृत्व… ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, संगठन विस्तार और युवाओं की भागीदारी पर बनी रणनीति

CG Social News:- सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को नई दिशा देने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से ठाकुर प्रेम सोमवंशी (पत्रकार) को समाज का अध्यक्ष, अजय चौहान को सचिव और हरेंद्र सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में संगठन विस्तार, समाज की एकजुटता, युवाओं की भागीदारी और आगामी सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

कोटा। डाक बंगला पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रविवार को आयोजित बैठक की शुरुआत कोटा फिरंगी पारा निवासी भोला सिंह ठाकुर एवं ग्राम धुमा निवासी कलेश्वर सिंह राजपूत के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद भगवान श्रीराम दरबार एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजाअर्चना की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन

बैठक में समाज के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से ठाकुर प्रेम सोमवंशी (पत्रकार) को अध्यक्ष, अजय चौहान को सचिव तथा हरेंद्र सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। शेष कार्यकारिणी की घोषणा अध्यक्ष द्वारा आगामी बैठक में किए जाने की जानकारी दी गई।

  Raipur News:– कारोबारी ने लगाया रायपुर क्राइम ब्रांच पर 2 लाख रुपये चोरी का आरोप, आरक्षक सस्पेंड, जांच के आदेश

समाज की एकजुटता और युवाओं की भागीदारी पर जोर

बैठक में समाज की एकता, संगठन विस्तार, युवाओं की सक्रिय भागीदारी तथा सामाजिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने समाज के विकास और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित

बैठक में संरक्षक सुरेश सिंह चौहान सहित विकास सिंह, देवेन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह, डॉ. रंजीत सिंह पवार, रवि ठाकुर, गोपाल सिंह ठाकुर, जयराज सिंह दीक्षित, मुकेश मौनस, शैलू ठाकुर, घनश्याम सिंह सिसोदिया, संजू चौहान, पुरुषोत्तम क्षत्रिय (मिंटू), प्रेमवंत सोमवंशी, विजेंद्र सिंह राठौर, विवेक सिंह, अमित सिंह, शिव सिंह ठाकुर, दीपक ठाकुर, कुलदीप सिंह, संदीप सिंह, सरजू सिंह, आशीष सिंह क्षत्रिय, अभिषेक सिंह सोमवंशी, अमन सिंह चौहान, आदित्य सिंह चौहान और ओजस्वी सोमवंशी सहित समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button