GeneralPoliceछत्तीसगढ़देशबिलासपुरराज्य एवं शहर

Bilaspur News:– हाईटेक होगी इस रेंज की पुलिसिंग, वाट्सएप पर तामील होगा ई-समन, थानों से होगी अब गवाही

बिलासपुर। बिलासपुर रेंज में अब पुलिसिंग पूरी तरह डिजिटल और हाई-टेक अंदाज में नजर आएगी। पुलिस आईजी रामगोपाल गर्ग ने मंगलवार को बिलासपुर रेंज के सभी जिलों के एसएसपी और एसपी की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में पुलिसिंग को त्वरित और पारदर्शी बनाने के लिए ई-समन, न्याय श्रुति और डिजिटल ई-साक्ष्य पर बड़ा फैसला लिया गया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आईजी ने कहा कि जारी अधिसूचना के मुताबिक अब ई-समन वॉट्सएप के जरिए भी तामील कराया जा सकेगा। इसमें प्राप्तकर्ता का ओके लिखा हुआ स्क्रीनशॉट कानूनी रूप से मान्य होगा। इसके अलावा समन और वारंट की मॉनिटरिंग के लिए थानों में गूगल शीट का उपयोग किया जाएगा, ताकि अनावश्यक पत्राचार खत्म हो और मामलों का निपटारा तेजी से हो सके।

 

थानों से ही होगी गवाही, हर जिले में बनेगा मॉडल सीसीटीएनएस थाना:–

आईजी ने कहा कि न्याय श्रुति प्रोजेक्ट के तहत अब गवाहों को बार-बार कोर्ट के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। थानों में वीसी सेटअप के जरिए सीधे कोर्ट में गवाही दर्ज कराई जाएगी। साथ ही, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 105 के तहत जब्ती और तलाशी की वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य कर दी गई है। इसके लिए हर जिले में एक मॉडल सीसीटीएनएस थाना शुरू किया जाएगा।

  वैवाहिक जीवन में एल्डरमैन करता था हस्तक्षेप, परेशान युवक ने कर ली आत्महत्या, पति की मौत के बाद एल्डरमैन के साथ गोवा घूमने गई पत्नी, 2 साल बाद अपराध दर्ज

 

अवैध प्रवासियों पर शिकंजा और बाइक चोरी का डेटाबेस:– 

 

सुरक्षा के लिहाज से समाधान एप के जरिए अवैध प्रवासियों, किरायेदारों और फेरीवालों का नियमित सत्यापन कर साप्ताहिक रिपोर्ट रेंज कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए एफआईआर दर्ज करते समय वाहन के इंजन व चेसिस नंबर की एंट्री अनिवार्य कर दी गई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button