अपराधक्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेश - विदेशराज्य एवं शहर

CG Crime News:- कर्ज के बोझ ने बना दिया चोर… भगवान के दरबार में भी नहीं कांपे हाथ, तीन मंदिरों से 16.60 लाख की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी जेल, एक नाबालिग भी शामिल

CG Crime News:- कहते हैं मुसीबत इंसान से कुछ भी करा देती है, लेकिन जांजगीर-चांपा में कर्ज के बोझ तले दबे कुछ युवकों ने ऐसी राह चुन ली, जिसने उन्हें सीधे जेल पहुंचा दिया। आरोपियों ने कर्ज उतारने के लिए भगवान के मंदिरों को ही निशाना बना डाला। एक ही रात तीन मंदिरों में चांदी के छत्र, मुकुट, चक्र, सोने के आभूषण, दान पेटी और नकदी समेत करीब 16 लाख 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने इस सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को पकड़ लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का पूरा सामान, वारदात में इस्तेमाल किया गया इलेक्ट्रॉनिक कटर और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कर्ज में डूबे हुए थे और उसी कर्ज को चुकाने के लिए मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

जांजगीर-चांपा। जिले में एक ही रात तीन मंदिरों में हुई चोरी की वारदात ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी थी। आखिरकार कई दिनों की पड़ताल, साइबर तकनीक और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे कर्ज में डूबे हुए थे और जल्दी पैसा जुटाने के लालच में मंदिरों में चोरी करने निकल पड़े।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पढ़िए क्या था मामला?

बीती 1 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात चोरों ने जिले के तीन प्रमुख मंदिरों को निशाना बनाया। सबसे पहले बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के रामजानकी मंदिर से दो चांदी के छत्र चोरी किए गए। इसके बाद नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महंत स्थित चंडी दाई मंदिर में घुसकर नौ माताओं के चांदी के मुकुट, सोने के आभूषण और दान पेटी उठा ले गए। यहीं नहीं, ग्राम जगमहंत के बद्री विशाल मंदिर से भी चांदी का छत्र चोरी कर लिया गया। लगातार तीन मंदिरों में हुई चोरी के बाद नवागढ़ और बम्हनीडीह थानों में अलगअलग मामले दर्ज किए गए।

  साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे बॉक्सिंग टीम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

100 CCTV फुटेज खंगाले, तब जाकर मिला सुराग

चोरों तक पहुंचना आसान नहीं था। पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास और आनेजाने वाले रास्तों के करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर चार संदिग्ध युवक नजर आए। साइबर तकनीक और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से उनकी पहचान की गई और फिर अलगअलग जगह दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया गया।

घर के पीछे गड्ढे में दबा रखा था चोरी का सामान

एसडीओपी धान्या लोकेश बंसल और सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में जब आरोपियों से पूछताछ हुई तो वे पहले पुलिस को गुमराह करते रहे। लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उनका झूठ ज्यादा देर नहीं टिक सका। आरोपियों ने बताया कि चोरी का पूरा सामान प्रशांत पटेल के घर के पीछे खोदे गए गड्ढे में छिपाया गया है। पुलिस ने वहां से सोनेचांदी के आभूषण, चांदी के छत्र, वारदात में इस्तेमाल किया गया इलेक्ट्रॉनिक कटर और मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

गिरफ्तार आरोपी

0 प्रशांत पटेल, पिता अशोक पटेल, उम्र 23 वर्ष, निवासी घुटिया, थाना पामगढ़।
0
प्रभात पटेल, पिता अशोक पटेल, उम्र 18 वर्ष 2 माह, निवासी घुटिया, थाना पामगढ़।
0
परमानंद पटेल, पिता बंशीलाल पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी घुटिया, थाना पामगढ़।
0
मामले में एक नाबालिग भी शामिल मिला, जिसके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button