Policeअपराधगौरेला पेण्ड्राछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपाजीपीएमधोखाधड़ीबड़ी ख़बरबिज़नेसब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहरव्यापारशक्तिसाइबर पुलिससुरक्षा

CG News: “केमिकल से नोट बनाने” और “बैंक लोन” के नाम पर ठगी,पेंड्रा से जुड़े 90 लाख के ठगी,मामले में 3आरोपी गिरफ्तार।

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 08 अगस्त 2026: जिले में आर्थिक ठगी के नए-नए तरीकों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ “केमिकल से काले कागज को असली नोट बनाने” के नाम पर ठगी का प्रयास हुआ, तो दूसरी तरफ “निजी बैंककर्मी” बनकर ₹90 लाख की ठगी के तार पेंड्रा से जुड़े मिले। दोनों मामलों में जीपीएम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आमजन को सतर्क रहने की अपील की है।

मामला 1: “केमिकल एक्सपर्ट” बनकर 50 हजार की ठगी का प्रयास नाकाम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ठगों का नया हथकंडा सामने आया है। जांजगीर-चांपा जिले के थाना नवागढ़ क्षेत्र निवासी साहिल कुमार से एक अज्ञात व्यक्ति ने संपर्क किया। खुद को “केमिकल एक्सपर्ट” बताते हुए आरोपी ने कहा कि वह विशेष केमिकल की मदद से काले कागज को असली भारतीय मुद्रा में बदल सकता है। इसके बदले आरोपी ने साहिल से ₹50,000 की मांग की।

पीड़ित द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 246/2026 के तहत धारा 318(2) एवं 61(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के ठग पहले लोगों का विश्वास जीतते हैं और फिर केमिकल, मशीन, प्रोसेसिंग के नाम पर मोटी रकम की मांग करते हैं।

मामला 2: 90 लाख की ठगी में पेंड्रा से शातिर महिला समेत 3 गिरफ्तार

सक्ती जिले के बाराद्वार में हुई करीब ₹90 लाख की ठगी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले के तार पेंड्रा से जुड़ने के बाद सक्ती पुलिस ने पेंड्रा पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई की।

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर पेंड्रा क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:

  • रेखा राठौर, निवासी उरांव पारा, अड़भार
  • अफरोज खान, निवासी पुरानी बस्ती, पेंड्रा
  • सुभाष साहू

पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को निजी बैंककर्मी बताकर लोगों से संपर्क करते थे और लोन व सेटलमेंट के नाम पर ग्रामीणों को ठगी का शिकार बनाते थे। इस संबंध में सक्ती थाना में अपराध क्रमांक 282/2026 के तहत धारा 318(4), 61(2) एवं 112 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

  सजने-संवरने की आड़ में गंदा खेल!” — महिला संगठनों और हिंदू जागरण मंच ने उठाई आवाज, सौंपा ज्ञापन

स्थानीय सूत्रों के अनुसार पेंड्रा क्षेत्र में भी कई लोगों से इसी तरह ठगी की शिकायतें सामने आ रही थीं। कई पीड़ित चेक बाउंस होने के बाद न्यायालय में प्रकरण लड़ रहे हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर ठगी की रकम और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

GPM पुलिस की आमजन से अपील

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि:

  1. केमिकल, मशीन या किसी विशेष प्रक्रिया से नोट बनाने का दावा करने वालों से सावधान रहें।
  2. कम समय में अधिक पैसा, लोन, या नोट दोगुना करने के झांसे में न आएं।
  3. किसी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, OTP, PIN, ATM कार्ड की जानकारी बिल्कुल न दें।
  4. गांव-गांव जाकर लोन के नाम पर संपर्क करने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखें।
  5. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना को दें।

पुलिस अधीक्षक GPM का संदेश: “लालच से बचें, जागरूक रहें और ठगी करने वालों के झांसे में न आएं। सतर्क नागरिक ही सुरक्षित समाज की पहचान है।”

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button