अपराधक्राइमछत्तीसगढ़राज्य एवं शहरसरगुजा

CG News:- स्कूल बस में जबरन चढ़ा बैंक का गार्ड, ड्राइवर ने रोका तो तान दी लाइसेंसी बंदूक! महिलाओं के सामने जमकर मारपीट, VIDEO वायरल

CG News:- जिस बस में बच्चों की सुरक्षा सबसे पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए, उसी बस में एक हथियारबंद सुरक्षा गार्ड ने ऐसा हंगामा कर दिया कि सवार लोगों के बीच डर का माहौल बन गया। सूरजपुर में SECL द्वारा अधिग्रहित स्कूल बस में एक निजी बैंक का सुरक्षा गार्ड जबरन चढ़ने लगा। ड्राइवर ने मना किया तो आरोप है कि गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक निकाली और सीधे ड्राइवर पर तान दी। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

सूरजपुर। मामला जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। SECL द्वारा अधिग्रहित स्कूल बस बिश्रामपुर से अंबिकापुर जा रही थी। इसी दौरान बिश्रामपुर में निजी बैंक का सुरक्षा गार्ड बस में चढ़ने लगा। वह ड्राइवर से अंबिकापुर तक छोड़ने की बात कह रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ड्राइवर ने बस के नियमों का हवाला देते हुए उसे साथ ले जाने से इनकार कर दिया। बस में बैठने से मना किया जाना गार्ड को इतना नागवार गुजरा कि विवाद बढ़ गया। आरोप है कि उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और ड्राइवर पर तान दी। इसके बाद ड्राइवर के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। एक तरफ बंदूक थी, दूसरी तरफ बस में बैठे लोग। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। कुछ देर के लिए किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर यह हो क्या रहा है।

गार्ड की दबंगई से सहमीं महिलाएं

घटना के दौरान बस में महिलाएं भी मौजूद थीं। बंदूक निकलने और मारपीट शुरू होने के बाद महिलाएं डरकर बस की पिछली सीटों की तरफ जाती दिखाई दीं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिलाएं सहमी हुई नजर रही हैं।
बस में मौजूद लोगों ने बीचबचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद सुरक्षा गार्ड ड्राइवर के साथ मारपीट करता रहा। वायरल वीडियो ने अब पूरे घटनाक्रम को चर्चा में ला दिया है।

  CG  News:– कटनी रेल लाइन की 16 ट्रेनें हुई कैंसिल, इस रूट पर यात्रा करने से पहले यात्री देखें सूची….

स्कूल बस में बंदूक लेकर पहुंचा गार्ड, सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस बस में बच्चों की आवाजाही होती है, वहां एक सुरक्षा गार्ड आखिर किस वजह से जबरन चढ़ना चाहता था? और ड्राइवर के मना करने पर लाइसेंसी हथियार निकालने की स्थिति क्यों बनी? मामला सिर्फ ड्राइवर से विवाद और मारपीट तक सीमित नहीं है। सवाल स्कूल बस में मौजूद यात्रियों और खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी खड़े हो रहे हैं।

गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सुरक्षा गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी के लाइसेंसी बंदूक के लाइसेंस को निलंबित कराने की प्रक्रिया भी शुरू किए जाने की बात कही गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button