गौरेला पेण्ड्राछत्तीसगढ़जीपीएमराज्य एवं शहरविशेष दिवस

CG News : पं.माधव राव स्प्रे जिला प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, नगर पालिका अध्यक्ष नें किया ध्वजारोहण।

GPM – पंडित माधवराव सप्रे जिला पत्रकार संगठन प्रेस क्लब एवं वाचनालय में स्वतंत्रता दिवस का 80वां वर्षगांठ बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेंड्रा नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान, शरद गुप्ता, मनीष श्रीवास की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

जिसमें ध्वजारोहण नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान के द्वारा किया गया। साथ ही कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में अध्यक्ष राकेश जालान ने कहा कि हम इस नगर के नागरिक है कि आज हम स्वच्छता के लिए संकल्प लेते हुए कार्य करे। ताकि हमारा यह नगर स्वच्छ हो सके, साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है जो विभिन्न समस्याओं को लेकर जनहित के मुद्दों को प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से उठाते हैं। वहीं उन्होंने ने आजादी के महत्व और सामाजिक एकता पर विचार व्यक्त किए। वहीं जिला पत्रकार संगठन प्रेस क्लब के अध्यक्ष अखिलेश नामदेव आजादी के 80 वर्ष पूर्ण होने पर हमें उन शहीदों को याद करना चाहिए, जिन्होंने देश के लिए कुर्बानी दी है। हम सभी को देश की एकता, अखंडता और भाईचारे के लिए काम करना चाहिए।” वहीं वरिष्ठ पत्रकार गणेश जायसवाल ने कहा कि विकासशील भारत, विकसित भारत की ओर अग्रसर है। वहीं कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला प्रेस क्लब के सचिव शरद अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर वाचनालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और आजाद भारत पर अपने वक्तव्य रखे। कार्यक्रम में जिला पत्रकार संगठन प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष अखिलेश नामदेव, शरद अग्रवाल, मुकेश विश्वकर्मा, गणेश जायसवाल, दुर्गेश सिंह बिसेन, राकेश मिश्रा, संदीप अग्रवाल, उज्जवल तिवारी, संजय ठाकुर, प्रवेश शर्मा, जितेंद्र सोनी, प्रशांत डेनियल, शैलेश सोनी,सुनील दया परिहार,अरविंद बनाफ़र,अभिषेक गुप्ता, सत्यम दीक्षित,अंशु सोनी, आयुष्मान शर्मा सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।।।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  कलेक्टर लंगेह ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई मतदाता शपथ
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button