जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़देशराज्य एवं शहर

अंडर-15 शतरंज प्रतियोगिता में प्रियांश पाण्डेय ने मारी बाजी, हासिल किया प्रथम स्थान

शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव, तहसीलदार शशि भूषण सोनी ने किया सम्मानित

हरियाली लिंक रोड, जांजगीर-चांपा। जिला शतरंज खेल प्रतियोगिता में अंडर-15 वर्ग में प्रियांश पाण्डेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अपनी प्रतिभा, एकाग्रता और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रियांश ने परिवार के साथ ही क्षेत्र का नाम भी रोशन किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रियांश को तहसीलदार शशि भूषण सोनी के हाथों प्रथम पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्त करते समय प्रियांश के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया।

 

प्रियांश की इस उपलब्धि से परिवारजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। परिजनों ने कहा कि यह सफलता प्रियांश की मेहनत, लगन, निरंतर अभ्यास और शतरंज के प्रति उसकी रुचि का परिणाम है।

 

अंडर-15 वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने पर क्षेत्र के लोगों एवं परिचितों ने प्रियांश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई कि प्रियांश आगे भी शतरंज के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

  "ऑपरेशन प्रहार" की गूंज – जंगल में छिपे गुंडे को पुलिस ने यूं दबोचा, चाकू लहराकर कर रहा था वसूली!

 

प्रियांश पाण्डेय शिक्षिका अर्चना पाण्डेय एवं अखिलेष पाण्डेय के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रियांश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button