दुर्गछत्तीसगढ़देशराज्य एवं शहर

CG News:- ब्लड सैंपल हाथ में…लैब में चल रहा था रील का खेल, वीडियो वायरल हुआ तो 3 महिला टेक्नीशियनों की नौकरी गई

CG News:- जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में मरीजों के ब्लड सैंपल की जांच के बीच रील बनाने का मामला सामने आया है। लैब के अंदर तीन महिला टेक्नीशियन अलग-अलग अंदाज में वीडियो बनाती नजर आईं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया और अब HLL लाइफकेयर लिमिटेड ने तीनों महिला कर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दुर्ग। जिस जगह मरीजों के खून के सैंपल की जांच होनी चाहिए, वहां कैमरा चला और शुरू हो गया रील का खेल। हाथ में टेस्ट ट्यूब, लैब की चेयर और ड्यूटी का वक्त…तीन महिला टेक्नीशियन अलग-अलग अंदाज में वीडियो बनाती रहीं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो मामला अस्पताल प्रबंधन तक पहुंचा और अब तीनों की नौकरी चली गई।

 

दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में 24 अगस्त को तीन महिला टेक्नीशियनों ने रील बनाई थी। करीब पांच दिन बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक महिला हाथ में टेस्ट ट्यूब लेकर कैटवॉक करती दिखाई दे रही है, जबकि दूसरे वीडियो में लैब की चेयर पर बैठकर मस्ती करते हुए रील बनाई गई।

 

मामला सामने आते ही सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने अटल आरोग्य लैब के प्रभारी डॉ. जेपी मेश्राम को नोटिस थमा दिया। सवाल सीधा था—ड्यूटी के दौरान लैब के भीतर वीडियो कैसे बना? उस वक्त कर्मचारियों की जिम्मेदारी क्या थी?

 

जवाब मांगा गया, जांच हुई और फिर कार्रवाई की बारी आई। लैब प्रभारी ने वीडियो में नजर आ रहे स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के लिए HLL लाइफकेयर लिमिटेड को पत्र भेजा। जांच के बाद HLL ने तीनों महिला कर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया।

 

CS की नोटिस के बाद गिरी कार्रवाई की गाज

 

24 अगस्त को बनाई गई रील करीब पांच दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वीडियो सामने आते ही अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया। सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने लैब प्रभारी जेपी मेश्राम से जवाब मांगा।

  कोल घोटाले में सौम्या को अंतरिम राहत देने से अदालत का इंकार, ईडी को भी नोटिस

 

इसके बाद मामला HLL लाइफकेयर लिमिटेड तक पहुंचा और कंपनी ने तीनों महिला टेक्नीशियनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से बाहर कर दिया।

 

हालांकि कहानी यहीं खत्म नहीं हुई है। विभाग अब यह भी जांच कर रहा है कि जिस वक्त लैब में रील बनाई जा रही थी, उस दौरान मरीजों की जांच और लैब की व्यवस्था पर कोई असर पड़ा था या नहीं।

 

सिविल सर्जन बोले- HLL ने किया बर्खास्त

 

सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद लैब इंचार्ज को नोटिस जारी किया गया था। लैब इंचार्ज ने वीडियो में दिख रहे स्टाफ पर कार्रवाई के लिए HLL लाइफकेयर लिमिटेड को पत्र लिखा था। इसके बाद HLL ने संबंधित स्टाफ को सेवा से बर्खास्त कर दिया।

 

दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने HLL लाइफकेयर लिमिटेड के सहयोग से प्रदेश के लोगों को उन्नत और निशुल्क स्वास्थ्य जांच उपलब्ध कराने के लिए अटल आरोग्य लैब योजना शुरू की है। ऐसे में उसी लैब के भीतर ब्लड सैंपल और जांच से जुड़े उपकरणों के साथ रील बनना कई सवाल खड़े करता है।

 

HIV रिपोर्ट को लेकर भी कटघरे में आई थी लैब

 

अटल आरोग्य लैब इससे पहले भी जांच रिपोर्ट को लेकर विवाद में आ चुकी है।

 

जिला अस्पताल में भर्ती 24 वर्षीय युवक की HIV जांच रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आई थी। युवक ने रिपोर्ट पर सवाल उठाए तो दोबारा जांच कराई गई। दूसरी जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई।

 

मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने लैब से इस संबंध में जानकारी मांगी थी।

 

अब रील कांड में तीन महिला टेक्नीशियनों की बर्खास्तगी ने एक बार फिर अटल आरोग्य लैब को चर्चा में ला दिया है। सवाल सिर्फ इतना नहीं कि रील क्यों बनाई गई…सवाल यह भी है कि ड्यूटी के दौरान मरीजों के सैंपल और लैब की संवेदनशील व्यवस्था के बीच कैमरा चलाने की नौबत आखिर आई कैसे?

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button