
बिलासपुर। भाजपा नेता बता लोगों से दबंगई दिखाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नंदकिशोर उर्फ बहादुर साहू बताया जा रहा है जो सार्वजनिक स्थान में शराब पी रहा था। जिसे पकड़ने पुलिस पहुंची तो भाजपा नेता होने की धौंस दिखा रहा था। खास बात यह है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार होने पर यह व्यक्ति कांग्रेसी होने की रंगदारी दिखाता था।मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

रतनपुर थाना क्षेत्र के भीम चौक में कुछ लोगों के द्वारा खुले स्थान में शराब पीने की जानकारी मिली थी। जिस पर रतनपुर थाने की पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर कुछ लोग वहां से भाग गए। वहां पर नंद किशोर साहू पान ठेला में मिला। जिसने पूछताछ करने पर पुलिस कर्मियों से दबंगई दिखाने लगा। उसने राज्य में भाजपा की सरकार होने और खुद के भाजपा नेता होने की उसने राज्य में भाजपा की सरकार होने और खुद के भाजपा नेता होने की धौंस दिखाई। साथ ही पुलिसकर्मियों से हुज्जत भी की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक 180 ml क्षमता वाला देशी प्लेन शराब की शीशी में बचा 50 ml, पानी पाउच व डिस्पोज गिलास शराब जब्त किया। डॉक्टरी परीक्षण करने पर आरोपी शराब के नशे में धुत्त पाया गया।
रात होते ही चखना दुकान में बदल जाता है पान ठेला, पहले कांग्रेसी अब हुए भाजपाई:–
भीम चौक में नंदकिशोर बहादुर साहू का पान ठेला है। जो रात होते ही चखना दुकान में बदल जाता है। देर रात तक यहां दुकान खुलने से शराबियो की भीड़ लगी रहती है और कानून व्यवस्था भी बिगड़ती है। आस पास के परेशान लोग इसकी शिकायत करते रहते हैं। पर ठेला संचालक पहले खुद को कांग्रेस नेता बता दबंगई दिखा कार्यवाही से बच जाता था। अब भाजपा की सरकार होने पर खुद को भाजपा नेता बताता फिरता है। लेकिन उसकी चालाकी पकड़ी गई।
Live Cricket Info