ChhattisgarhINDIAकालाबाजारीबड़ी ख़बरबिलासपुर

मैरिज ब्यूरो की संचालिका ने अपने ही पति की करवा दी थी ब्यूटी पार्लर  की संचालिका से फर्जी शादी, सात लाख ठगी भी, पति-पत्नी गिरफ्तार

Bilaspur news:– ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने   अपनी शादी के लिए मैरिज ब्यूरो की संचालिका से संपर्क किया था। मैरिज ब्यूरो की संचालिका ने जानकारी छुपाते हुए धोखा देने की नियत से खुद के पति की शादी ब्यूटी पार्लर की संचालिका से करवा दी। दोनों ने पीड़िता से सात लाख रुपए की ठगी भी कर ली। पीड़िता ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की थी। दोनों पति पत्नी को हरियाणा फरार होने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bilaspur बिलासपुर । एक महिला के साथ धोखाधड़ी, शोषण और भावनात्मक छल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला ने मैरिज ब्यूरो संचालिका पर फर्जी शादी करवाकर ठगी करने का आरोप लगाया है।महिला ने आरोप लगाया है कि महिला ने खुद अपने पति से झूठी शादी करवा दी और रकम भी ऐठ लिए।पुलिस ने फर्जी शादी कर फरार होने वाले आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

सकरी पुलिस ने बताया कि शिवरीनारायण की रहने वाली और वर्तमान में विनोबा नगर में रह रही महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 2024 में विवाह के लिए प्रोफाइल भेजा था। सतनाम मैरिज ब्यूरो की चित्रा कुमारी ने हरियाणा निवासी शिक्षक संजय कुमार का रिश्ता बताया और सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करवा दी।शादी के बाद संजय उसे हरियाणा के ग्राम सिरसा ले गया, कुछ समय तक साथ रहा लेकिन फिर उसके व्यवहार में बदलाव आने लगे। महिला को शक हुआ तो  चुपचाप से मोबाइल में छानबीन की और सच्चाई सामने आ गई ।जिसमें महिला को पता चला की संजय पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। सबसे बड़ा झटका तब लगा जब महिला को पता चला कि संजय की पत्नी और कोई नहीं बल्कि चित्रा कुमारी है,जिसने उसकी शादी करवाई थी। दोनों ने मिलकर न सिर्फ धोखा दिया, बल्कि लगभग 7 लाख रुपये की ठगी भी की।
पीड़िता ने सकरी थाना में चित्रा और संजय दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने  धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज कर हरियाणा फरार होने वाले दोनों पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

पति पत्नी झूठ बोलकर देते है झांसा:–

सकरी पुलिस ने बताया कि आरोपी पति पत्नी यही काम करते है।और यह लोग हरियाणा में इसी तरह के पीड़ित लोगो को फंसाकर  खेल करते है।जिसमें इनको लाखों रुपए का फायदा हो जाता है।लेकिन इस बार इनकी चाल कामयाब नहीं हो सकी,बल्कि पकड़ा गए। पुलिस का कहना है कि कुछ शिकायते हरियाणा से भी मिली है जिसकी जांच की जाएगी।

फिर से शादी करने की तैयारी में था:–

सकरी पुलिस ने  बताया कि पकड़ा गया आरोपी फिर से शादी करने के चक्कर में था और इसकी तैयारी कर रहा था।चूंकि पत्नी मैरिज ब्यूरो चलाती थी तो उनके साइट में जो भी इनके झांसे में आता उसको किसी तरह फंसाकर शादी कर लेते और रकम ऐंठ लेते थे। इस बार नहीं पकड़ाता तो और भी शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयारी कर चुका था।

मामले में सकरी टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि आरोपी पति– पत्नी हरियाणा के सिरसा भागने वाले थे। लेकिन पुलिस ने अमेरी के घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए पति–पत्नी से और भी जानकारी ली जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम:–

संजय कुमार चौधरी पिता कृष्ण कुमार उम्र 34 वर्ष निवासी साकिन भारुखेड़ा थाना चोटाला जिला सिरसा ( हरियाणा)

चित्रा कुमार पति संजय कुमार चौधरी उम्र 28 वर्ष साकिन भारुखेड़ा थाना चोटाला जिला सिरसा ( हरियाणा)

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button