छत्तीसगढ़बिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

Bilaspur News: रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शराब कोचिये गिरफ्तार, 30 लीटर कच्ची महुआ शराब और एक्टिवा जब्त

बिलासपुर – अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही रतनपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना रतनपुर क्षेत्र में पुलिस ने दो शराब कोचियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। जब्त शराब की कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी को भी पुलिस ने जब्त किया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई है। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को लगातार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 दिसंबर 2025 को रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रानीगांव क्षेत्र में दो लोग स्कूटी में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना रतनपुर की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

घेराबंदी कर पुलिस ने होंडा एक्टिवा में शराब का परिवहन करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

  वार्ड 26 में अब्दुल रहमान के समर्थन में विशाल जनरैली, जनता ने दिया भरपूर प्यार

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
खिलेश्वर कंवर (पिता – स्व. रामप्रसाद कंवर, उम्र 19 वर्ष, निवासी – सिल्ली, थाना पाली, जिला कोरबा)
और
सुनीता मरावी (पति – राजेंद्र मरावी, उम्र 35 वर्ष, निवासी – रानीगांव, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर)
के रूप में हुई है।

आबकारी एक्ट में मामला दर्ज, भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई को सफल बनाने में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय,प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, आरक्षक आकाश डोंगरे, धनराज कुंभकार, देवानंद चंद्राकर, मनीष जायसवाल
और महिला आरक्षक अनिषा कश्यप की विशेष भूमिका रही।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button