राज्य एवं शहरGeneralछत्तीसगढ़देशसक्ती

23.95 लाख की गौरव पथ सीसी रोड का भूमिपूजन, नगरदा में विकास को मिली नई रफ्तार

सक्ती। विकास के वादों और जमीनी हकीकत के बीच जब काम धरातल पर उतरता है, तो गांव की तस्वीर बदलने लगती है। ऐसा ही नजारा ग्राम पंचायत नगरदा में देखने को मिला, जहां गौरव पथ योजना के तहत स्वीकृत 23.95 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह निर्माण कार्य राम सिंह कंवर के घर से मुख्य नहर तक लगभग 350 मीटर लंबी सीसी सड़क के रूप में तैयार किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों के आवागमन को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस भूमिपूजन कार्यक्रम में सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच बॉम्बे लाल यादव ने की। इस दौरान मंच पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क के बनने से न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि गांव के विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।

  तथाकथित वरिष्ठ पत्रकार द्वारा कनिष्ठ के साथ मारपीट गाली गलौज,,,, निंदा प्रस्ताव पारित,,,,,,

इस अवसर पर सुफल राम बरेठ, बहोरन साहू, गोपाल जायसवाल, सुलोचना प्रजापति, ऋषि श्रीवास, विनोद जायसवाल, नंदन जायसवाल, श्याम चौहान, बिजेंद्र कंवर, रामकुमार कंवर, सियाराम साहू, दिनेश राठौर, दरसराम साहू, तुलेश साहू, छत राम कंवर, भगदान केवट, दिलो कंवर, दरश बाई कंवर, उज्जैन साहू, राम सिंह कंवर, भागवत साहू, नेत सिंह कंवर, संतोष साहू, शत्रुघन साहू, लक्ष्मी नारायण कंवर, धरम सिंह कंवर, याद राम साहू, राम अवतार श्रीवास, फुलसाय कंवर, अजीत साहू सहित ठेकेदार देवाशीष पटेल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button